विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Airtel की YouTube के साथ पार्टनरशिप, इस प्रीपेड टॉप-अप में मिलेगा YouTube Premium और 30GB एडिशनल डेटा

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:49 PM (GMT+05:30)

Bharti Airtel ने अपने भारतीय प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने YouTube के साथ पार्टनरशिप ...और पढ़ें

Airtel ने पेश किया नया एंटरटेनमेंट बंडल।

Airtel ने पेश किया नया एंटरटेनमेंट बंडल।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel ने शुक्रवार को भारत में अपने प्रीपेड ग्राहकों को YouTube Premium के बेनिफिट्स देने के लिए YouTube के साथ पार्टनरशिप का एलान किया है। ये ऑफर एक किफायती एंटरटेनमेंट टॉप-अप के जरिए उपलब्ध कराया गया है। YouTube Premium सब्सक्रिप्शन एड-फ्री वीडियो व्यूइंग के साथ-साथ YouTube Music Premium एक्सेस और कई दूसरे फीचर्स मुहैया कराता है। इस ऑफर की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिसके बाद एयरटेल प्रीपेड सब्सक्राइबर्स YouTube Premium बेनिफिट्स को जारी रखने के लिए इस टॉप-अप को दोबारा रिन्यू कर सकते हैं।

Airtel के YouTube Premium ऑफर की पूरी डिटेल

एक प्रेस नोट में Airtel ने बताया कि YouTube Premium को उसके मौजूदा प्रीपेड एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो में एक नए एडिशन के तौर पर जोड़ा जा रहा है। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर का कहना है कि ये बंडल उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है जो मोबाइल डेटा का बड़ा हिस्सा वीडियो देखने, क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूजिक सुनने और नया कंटेंट डिस्कवर करने में खर्च करते हैं।

YouTube Premium का ये फायदा Airtel के 200 रुपये वाले OTT टॉप-अप के जरिए दिया जा रहा है। इस टॉप-अप में यूजर्स को 30GB एडिशनल डेटा और दूसरे एंटरटेनमेंट सर्विसेज का एक्सेस भी मिलता है। एयरटेल के मौजूदा लाइनअप में Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV के साथ 18 से ज्यादा दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स पहले से शामिल हैं।

YouTube Premium के जुड़ने से अब इस बंडल का दायरा सिर्फ फिल्मों और टीवी शोज तक सीमित न रहकर क्रिएटर वीडियोज, शॉर्ट्स और म्यूजिक स्ट्रीमिंग तक फैल गया है। एलिजिबल ग्राहक बिना किसी विज्ञापन के यूट्यूब वीडियोज देख सकते हैं, स्क्रीन लॉक या दूसरी एप इस्तेमाल करते समय बैकग्राउंड में कंटेंट प्ले कर सकते हैं, ऑफलाइन देखने के लिए वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं और YouTube Music Premium का पूरा एक्सेस पा सकते हैं।

ये टॉप-अप एक्टिव बेस रिचार्ज वाले एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसे उनके मौजूदा प्रीपेड प्लान्स के साथ एडिशनल टॉप-अप के रूप में खरीदा जा सकता है। इसके सभी एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स टॉप-अप की वैलिडिटी के मुताबिक 28 दिनों तक वैलिड रहेंगे।

YouTube Premium

Airtel एप के जरिए YouTube Premium कैसे क्लेम करें?

Airtel प्रीपेड यूजर्स 200 रुपये का टॉप-अप खरीदने के बाद इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके YouTube Premium क्लेम कर सकते हैं:

सबसे पहले अपने एलिजिबल एयरटेल प्रीपेड नंबर को रिचार्ज रखें ताकि कनेक्शन एक्टिव रहे।

इसके बाद 200 रुपये का OTT टॉप-अप खरीदें, जिसमें 30GB एडिशनल डेटा शामिल है।

अपने फोन में Airtel एप ओपन करें और ‘Rewards & OTTs’ सेक्शन में जाएं।

वहां दिख रहे YouTube Premium बेनिफिट को सेलेक्ट करें और स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करके इसे क्लेम कर लें।

Airtel का कहना है कि 28 दिनों की टॉप-अप वैलिडिटी खत्म होते ही YouTube Premium का बेनिफिट भी एक्सपायर हो जाएगा। जो ग्राहक इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं, वे दोबारा इस टॉप-अप को खरीदकर बेनिफिट को फिर से रिक्लेम कर सकते हैं।

बता दें कि भारत में YouTube के स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन की शुरुआत इंडिविजुअल प्लान के लिए 149 रुपये प्रति माह से होती है। इसके अलावा 299 रुपये प्रति माह का फैमिली प्लान भी मौजूद है, जिसमें एक ही सब्सक्रिप्शन पर परिवार के पांच मेंबर्स को जोड़ा जा सकता है। वहीं दो लोगों वाले और स्टूडेंट्स के लिए ये प्लान्स क्रमशः 219 रुपये और 89 रुपये प्रति माह में आते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबूत के तौर पर रखनी है WhatsApp चैट? जानें फोन में चैट एक्सपोर्ट और डाउनलोड करने का सही तरीका