विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल 181 रुपये में दे रहा 3GB डाटा प्रतिदिन समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

By Shilpa Srivastava Edited By:
Updated: Thu, 04 Oct 2018 08:44 AM (IST)

एयरटेल का नया प्लान जियो के 198 रुपये के प्लान की टक्कर में पेश किया गया है

एयरटेल 181 रुपये में दे रहा 3GB डाटा प्रतिदिन समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
एयरटेल 181 रुपये में दे रहा 3GB डाटा प्रतिदिन समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम मार्केट में प्राइम वॉर के तहत भारती एयरटेल ने एक और प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत अनलिमिटेड कॉल्स दी जा रही हैं। इस प्लान की कीमत 181 रुपये है। यह प्लान रिलायंस जियो के 198 रुपये के प्लान की टक्कर में पेश किया गया है। जियो 198 रुपये में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा समेत अनलिमिटेड कॉल्स उपलब्ध करा रहा है। पढ़ें प्लान डिटेल्स:

एयरटेल 181 रुपये का प्लान:

इस प्लान के तहत यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 42 जीबी डाटा दिया जाएगा। डाटा के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल्स दी जा रही हैं। इसके अलावा रोमिंग कॉल्स भी दी जा रही हैं। साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आपको बता दें कि कॉल्स के लिए कोई FUP लिमिट नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्लान केवल नॉर्थ इंडिया के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

जियो 198 रुपये का प्लान:

जियो के 198 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कुल मिलाकर यूजर्स को 56 जीबी डाटा दिया जाएगा। 56 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाएगी। इसके साथ ही इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉल्स (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

वहीं, इससे पहले देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea Limited ने रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स को चुनौती देने के लिए 6 नए प्लान्स बाजार में उतारे हैं। Vodafone Idea के ये 6 प्लान्स रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के प्लान्स को चुनौती देने के लिए उतारे गए हैं। Vodafone Idea के ये प्लान्स 25 रुपये से शुरू होकर 245 रुपये के बीच हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को डाटा के साथ कॉलिंग बेनिफिट्स का लाभ मिलता है।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://zoo-starazagora.com/technology/tech-news-vodafone-idea-limited-launched-6-new-excited-prepaid-plans-to-compete-jio-and-airtel-18465516.html

यह भी पढ़ें:

Oppo Realme 2 Pro Vs Nokia 6.1 Plus: 16,000 रुपये से कम कीमत में कौन है बेहतर

एक WhatsApp अकाउंट को 2 स्मार्टफोन पर चलाने के लिए अपनाएं ये Steps

Realme C1 का 7,000 रुपये से भी कम कीमत में Redmi 6A से कड़ा मुकाबला