Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या रात में सोने से पहले बंद कर देना चाहिए Wi-Fi राउटर? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

    क्या रात में वाई-फाई राउटर बंद करना चाहिए? विशेषज्ञ मानते हैं कि राउटर से निकलने वाली आरएफ तरंगों का लगातार संपर्क स्वास्थ्य, नींद के पैटर्न को प्रभाव ...और पढ़ें

    क्या रात में सोने से पहले बंद कर देना चाहिए Wi-Fi राउटर? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!

    क्या रात में सोने से पहले बंद कर देना चाहिए Wi-Fi राउटर? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज लगभग हर घर और ऑफिस में आपको Wi-Fi राउटर देखने को मिल जाएगा। स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और IoT गैजेट्स तक, सबकुछ इसी के जरिए आसानी से चलते हैं। बहुत से लोग इसे 24x7 ऑन रखते हैं, लेकिन एक टेक एक्सपर्ट के नजरिए से सवाल उठता है कि क्या सच में रातभर ऑन रहने वाला राउटर हमारी हेल्थ, ऊर्जा खपत और नेटवर्क सुरक्षा को प्रभावित करता है? आइए इसे तकनीकी भाषा में आसानी से समझते हैं।

    लगातार संपर्क में रहने से नकारात्मक असर

    दरअसल Wi-Fi राउटर इंटरनेट डेटा को ट्रांसमिट करने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्रीक्वेंसी (EMF) या Radiofrequency (RF) वेव्स का इस्तेमाल करते हैं। ये वही RF कैटेगरी है जो मोबाइल फोन, टीवी टावर्स और माइक्रोवेव जैसी डिवाइस में यूज की जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस तरह की फ्रीक्वेंसी को 'संभावित कार्सिनोजेनिक यानी संभावित कैंसर कारक' की कैटेगरी में रखा है। हालांकि, अभी तक इस पर और ज्यादा रिसर्च चल रही है।

    वहीं, अगर इसे टेक की भाषा में कहें तो Wi-Fi 2.4GHz और 5GHz बैंड्स पर काम करता है। ये नॉन-आयनाइजिंग रेडिएशन हैं, जो DNA को डायरेक्ट डैमेज नहीं करता है, लेकिन कंटीन्यूअस एक्सपोजर के इफेक्ट्स को लेकर अभी भी वैज्ञानिक स्टडी कर रहे हैं।

    रात में Wi-Fi राउटर बंद करने के कई फायदे

    बेहतर नींद के साथ इंटरफेरेंस कम

    कुछ रिसर्च में ऐसा देखा गया है कि RF सिग्नल्स बॉडी के सर्केडियन रिद्म को प्रभावित कर सकते हैं। यानी बेडरूम में लगातार एक्टिव Wi-Fi सिग्नल माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेरेंस पैदा कर सकता है,जिससे ब्रेन वेव पैटर्न प्रभावित हो सकता है।

    लो-पावर रेडिएशन भी लॉन्ग-टर्म में इश्यू

    खास बात यह है कि Wi-Fi रेडिएशन लो-इंटेंसिटी का होता है, लेकिन यह 24x7 चलता रहता है। इसके लंबे एक्सपोजर से हल्का सिरदर्द, फोकस में कमी और हल्की थकान या ब्रेन फॉग जैसी समस्या हो सकती है।

    बिजली की बचत

    टेक के नजरिए से देखा जाए तो आम राउटर 6 से 12W के बीच बिजली खाता है। ऐसे में अगर आप 24x7 इसेऑन रखते हैं तो ये साल में 50 से 100 kWh तक की खपत यानी बिजली बिल में एक्स्ट्रा खर्च बढ़ा देता है। रात में 6 से 8 घंटे इसे बंद रखने से आप साल में अच्छी बचत कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,199 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी