विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹999 में Jio और Airtel के ब्रॉडबैंड प्लान: जानिए किसमें में मिलता है ज्यादा डेटा, स्पीड और OTT बेनिफिट्स

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:30 AM (IST)

भारत की दो मेजर टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों ही 999 रुपये का होम ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करती हैं। आइए समझते हैं दोनों में अंतर।

Jio और Airtel के ₹999 वाले प्लान्स का पूरा कंपैरिजन देखें। Photo- ChatGPT.

Jio और Airtel के ₹999 वाले प्लान्स का पूरा कंपैरिजन देखें। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दो मेजर टेलीकॉम ऑपरेटर्स Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों ही 999 रुपये का होम ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करते हैं। दोनों होम ब्रॉडबैंड प्लान्स कई तरह के बेनिफिट्स और हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस के साथ आते हैं। हालांकि, इनके बेनिफिट्स एक जैसे नहीं हैं। Jio, Airtel की तुलना में थोड़ा ज्यादा ऑफर करता है। दोनों प्लान्स OTT बेनिफिट्स और अनलिमिटेड डेटा के साथ आते हैं, जो कि पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं है। ये समझने के लिए कि आपके लिए कौन-सा प्लान ज्यादा बेहतर है, आइए इन दोनों प्लान्स के बेनिफिट्स को अलग-अलग देखते हैं।

Reliance Jio का 999 रुपये वाला होम ब्रॉडबैंड प्लान

Reliance Jio का 999 रुपये वाला होम ब्रॉडबैंड प्लान 150 Mbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। कंपनी इस प्लान को तीन अलग-अलग वैलिडिटी ऑप्शन्स- 3, 6 और 12 महीनों में ऑफर करती है। इस प्लान के साथ मिलने वाले OTT सब्सक्रिप्शन्स में Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, TimesPlay, Tarang Plus, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win शामिल हैं। इस प्लान में टोटल 3.3TB डेटा मिलता है और यूजर्स को 1000 से ज्यादा TV चैनल्स का एक्सेस भी दिया जाता है। AirFiber ग्राहकों के लिए डेटा यूसेज की लिमिट 1TB तय की गई है।

Bharti Airtel का 999 रुपये वाला होम ब्रॉडबैंड प्लान

Bharti Airtel का 999 रुपये वाला होम ब्रॉडबैंड प्लान 100 Mbps स्पीड और फाइबर कनेक्शन पर हर महीने 3.3TB डेटा के साथ आता है, जबकि AirFiber कनेक्शन पर 1TB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ मिलने वाले OTT बेनिफिट्स में Netflix, Amazon Prime, Google One, Apple TV+, ZEE5, JioHotstar, 22 से ज्यादा दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स, 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium और दूसरे कई सर्विसेज शामिल हैं। जो ग्राहक 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने वाले प्लान्स चुनते हैं, उनके लिए इंस्टॉलेशन और राउटर पूरी तरह फ्री है।

ग्राहकों के लिए कौन-सा प्लान बेहतर है?

यहां Jio का 999 रुपये वाला प्लान ज्यादा बेहतर दिखता है क्योंकि ये एडिशनल स्पीड और लाइव TV चैनल एक्सेस ऑफर करता है, जो Airtel के प्लान में मौजूद नहीं है। हालांकि अगर आपको Netflix, Apple TV+ या एक साल के लिए Adobe Express Premium जैसे खास बेनिफिट्स चाहिए, तो Airtel का प्लान आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: हीरे, सोने और प्राइवेट AI एजेंट्स: मिलिए करीब ₹1 करोड़ तक बिकने वाले इन 3 अल्ट्रा-लग्जरी स्मार्टफोन्स से