84 दिन की वैलिडिटी, डेली 1.5GB डेटा और Google AI Pro फ्री, Jio का ये किफायती प्लान है खास
Reliance Jio अपनी वैल्यू कैटेगरी के तहत 799 रुपये का एक प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। 84 दिनों की वैलिडिटी ...और पढ़ें
-1788610159065_m.webp)
Jio के 799 रुपये वाले प्लान की डिटेल यहां जानें।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio अपने वैल्यू सेगमेंट के तहत ग्राहकों को 799 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। ये प्लान काफी लंबे समय से मौजूद है। 799 रुपये का ये प्राइस पॉइंट ऐसा है जिसे मीडियम-टर्म प्लान तलाशने वाले ज्यादातर भारतीय आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं। इस 799 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को वो सब कुछ मिलता है जिसकी उन्हें जरूरत होती है, सिर्फ OTT बेनिफिट्स और 5G को छोड़कर। इस प्लान के साथ 5G बंडल नहीं किया गया है क्योंकि ये केवल 1.5GB डेली डेटा के साथ आता है। Jio ने कहा था कि 5G उन प्लान्स के साथ दिया जाएगा जो डेली 2GB या उससे ज्यादा डेटा के साथ आते हैं। आइए 799 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स को विस्तार से जानते हैं।
Reliance Jio के 799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स
Reliance Jio का 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा ऑफर करता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी ठीक 84 दिनों की है। इस प्लान के एड-ऑन बेनिफिट्स में JioTV और JioAICloud शामिल हैं। ध्यान रहे कि इस पैक के साथ कोई बड़े OTT बेनिफिट्स बंडल नहीं हैं, फिर भी आपको एक कॉम्प्लिमेंट्री JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। Jio जब चाहे इस ऑफर को वापस ले सकता है।

इसके अलावा इसमें Google Gemini का ऑफर भी शामिल है। Jio ने अपने प्लान्स के साथ Google AI Pro सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इसमें 5000 GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana का एक्सेस भी मिलता है। कंपनी के 299 रुपये या उससे ज्यादा का प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराने वाला कोई भी Jio यूजर Google के Gemini AI Pro प्लान को पाने के लिए एलिजिबल होगा। ध्यान दें कि Google AI Pro सब्सक्रिप्शन लगातार चालू रखने के लिए यूजर को आगे भी 299 रुपये या उससे ज्यादा वाले Jio प्लान से रिचार्ज कराते रहना होगा। ये बेनिफिट यूजर को 18 महीनों तक मिलता रहेगा। इसकी वैल्यू 35,100 रुपये है और ये ग्राहकों को बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। तो भले ही इसमें अनलिमिटेड 5G न मिले, लेकिन प्लान के बाकी बेनिफिट्स काफी शानदार नजर आते हैं।
