विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio के हैवी डेटा यूजर्स के लिए मस्त प्लान्स: इन 3 प्लान्स में मिलता है डेली 3GB डेटा, 84 दिन तक वैलिडिटी भी

Published: Wed, 02 Sep 2026 11:00 AM (IST)

भारी डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Reliance Jio डेली 3GB डेटा वाले तीन बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में।

Jio के 3GB डेटा वाले तीन तगड़े प्लान्स। Photo- ChatGPT.

Jio के 3GB डेटा वाले तीन तगड़े प्लान्स। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेसक्, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने प्रीपेड ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। जो ग्राहक हेवी डेटा इस्तेमाल करते हैं उनके लिए कंपनी 3GB डेली डेटा वाले प्लान्स पेश करती है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 449 रुपये से होती है।

अगर आप ज्यादा वैल्यू वाले और डेली ज्यादा डेटा देने वाले प्लान्स की तलाश में हैं, तो Jio के 3GB डेली डेटा वाले ऑप्शन्स की पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं:

Jio के डेली 3GB डेटा वाले प्लान्स:

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

  • प्लान टाइप: 5G + AI + मूवीज + हॉलीवुड, True5G अनलिमिटेड 3GB/डे प्लान
  • कोर बेनिफिट्स: अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, डेली 3GB डेटा (टोटल 84GB डेटा, लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps स्पीड), डेली 100 SMS और एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा।
  • वैलिडिटी: 28 दिन
  • सब्सक्रिप्शन और स्पेशल ऑफर्स: JioTV, JioAICloud (50GB फ्री स्टोरेज), JioHotstar Mobile + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन और 35,100 रुपये की वैल्यू वाला Google Gemini का 18 महीने का फ्री Pro प्लान (जिसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना आदि शामिल हैं)। Google Gemini का फायदा लगातार लेने के लिए यूजर का पूरे ऑफर पीरियड के दौरान 349 रुपये या उससे ऊपर के अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना जरूरी है।
  • डेली कॉस्ट: 16.04 रुपये

Jio का 1,199 रुपये वाला प्लान

  • प्लान टाइप: अनलिमिटेड प्लान, 5G + AI + मूवीज + हॉलीवुड
  • कोर बेनिफिट्स: अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, डेली 3GB डेटा (टोटल 252GB डेटा, लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps स्पीड), डेली 100 SMS और एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा।
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • सब्सक्रिप्शन और स्पेशल ऑफर्स: JioTV, JioAICloud (50GB फ्री स्टोरेज), JioHotstar Mobile + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन और 35,100 रुपये की वैल्यू का Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री प्लान (जिसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना आदि शामिल हैं)। Google Gemini का फायदा लगातार उठाने के लिए यूजर का पूरे ऑफर पीरियड के दौरान 349 रुपये या उससे ऊपर के अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना जरूरी है।
  • डेली कॉस्ट: 14.27 रुपये

JIO (2)

Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान

  • प्लान टाइप: अनलिमिटेड प्लान, Netflix शामिल, True5G
  • कोर बेनिफिट्स: अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, डेली 3GB डेटा (टोटल 252GB डेटा, लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps स्पीड), डेली 100 SMS और एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा।
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • सब्सक्रिप्शन और स्पेशल ऑफर्स: Netflix (Basic), JioTV, JioAICloud (50GB फ्री स्टोरेज), JioHotstar Mobile + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन और 35,100 रुपये की वैल्यू का Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री प्लान (जिसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना आदि शामिल हैं)। Google Gemini का फायदा लगातार उठाते रहने के लिए यूजर का पूरे ऑफर पीरियड के दौरान 349 रुपये या उससे ऊपर के अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना जरूरी है।
  • डेली कॉस्ट: 21.42 रुपये

कौन-सा प्लान है आपके लिए बेस्ट?

Reliance Jio के रोज 3GB डेटा वाले प्लान्स उन यूजर्स के लिए तैयार किए गए हैं जो भारी मात्रा में डेटा खर्च करते हैं और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, अनलिमिटेड 5G और OTT/AI बेनेफिट्स का पूरा पैकेज चाहते हैं। इन तीनों में 1,199 रुपये वाला प्लान सबसे कम डेली कॉस्ट (14.27 रुपये प्रतिदिन) पर आता है, जो बिना Netflix के 84 दिन की लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए बेस्ट है। वहीं, कम बजट में 28 दिन के लिए 449 रुपये का प्लान सही है, जबकि जिन्हें Netflix Basic का मजा भी चाहिए, वहीं, 1,799 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए खास है जो Jio के दूसरे बेनिफिट्स के साथ Netflix Basic भी चाहते हैं।

इन सबके अलावा जिन यूजर्स के पास 5G-सपोर्ट वाले डिवाइस हैं और जो Jio के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, वे कंपी के 349 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसमें 2GB डेली डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें: फोन में नेटवर्क फुल होने के बावजूद Call Drop क्यों होती है? फिक्स करने का जान लें तरीका