Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lava Yuva 5G vs Redmi 13C: खरीद लिया ये फोन तो मजे ही मजे! कैमरा से लेकर बैटरी तक कमाल के हैं फीचर्स

    Updated: Thu, 30 May 2024 07:30 PM (IST)

    लावा ने आज भारत में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 10000 रुपये से कम है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP कैमरा और 5000m ...और पढ़ें

    Lava Yuva 5G vs Redmi 13C- कौन सा फोन है आपके लिए बेहतर
    Lava Yuva 5G vs Redmi 13C- कौन सा फोन है आपके लिए बेहतर

    HighLights

    1. लावा युवा 5G में 5000mAh की बैटरी के साथ 50MP का कैमरा मिलता है।
    2. Lava Yuva 5G के 4GB +64GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है।
    3. Redmi 13C 5G में MediaTek Helio G85 चिपसेट मिलता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल की कंपनी लावा ने अपने कस्टमर्स के लिए नया फोन लॉन्च किया है। हम लावा युवा 5G की बात कर रहे हैं, जिसे आज भारत में पेश किया गया है। ये डिवाइस 10000 रुपये से कम कीमत में आता है और इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 50MP का कैमरा मिलता है।

    आपको बता दें कि इसी प्राइस रेंज में Redmi ने दिसंबर 2023 में अपने फोन Redmi 13C को पेश किया था। इस डिवाइस में भी 50MP प्राइमरी सेंसर और 5000mAh बैटरी दी गई थी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दोनों में से कौन सा डिवाइस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

    Lava Yuva 5G vs Redmi 13C-कीमत

    • Lava Yuva 5G के 4GB +64GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये और 4GB +128GB मॉडल की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है।
    • Redmi 13C के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये , 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12499 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 14499 रुपये है। स्पेशल ऑफर के साथ आप इसे 9999 रुपये में खरीद सकते हैं।

    यह भी पढ़ें -50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Lava का ये बजट फोन हुआ लॉन्च, कीमत 10000 से कम

    Lava Yuva 5G vs Redmi 13C स्पेसिफिकेशंस

    स्पेसिफिकेशंस Lava Yuva 5G
    Redmi 13C
    डिस्प्ले
    6.5-इंच HD+ डिस्प्ले 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले
    रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 90Hz रिफ्रेश रेट 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits ब्राइटनेस
    प्रोसेसर
    UNISOC T750 प्रोसेसर MediaTek Helio G85 चिपसेट
    रैम और स्टोरेज
    4GB+64GB, 4GB+128GB 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB
    कैमरा
    50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो और 8MP फ्रंट कैमरा 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो और 8MP फ्रंट कैमरा
    बैटरी
    5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

    यह भी पढ़ें -Redmi 13C VS Lava Yuva 3 Pro: 5000mAh बैटरी और 50MP वाला कौन-सा फोन है ज्यादा बेहतर, चेक करें अंतर

    खबरें और भी