Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp Krishna Janmashtami Stickers: बिना नया App डाउनलोड किए कैसे भेजें जन्माष्टमी जीआईएफ और स्टीकर

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:34 AM (IST)

    जन्माष्टमी के इस पर्व पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वॉट्सऐप के जरिए जीआईएफ और स्टीकर भेज सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि कृष्णा के स्टीकर और ...और पढ़ें

    जन्माष्टमी पर ऐसे भेजें Krishna Janmashtami Stickers, वॉट्सऐप का करें इस्तेमाल
    जन्माष्टमी पर ऐसे भेजें Krishna Janmashtami Stickers, वॉट्सऐप का करें इस्तेमाल

    HighLights

    1. भारत में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है।
    2. इस मौके पर वॉट्सऐप स्टीकर्स भेज सकते हैं।
    3. वॉट्सऐप पर जन्माष्टमी स्टीकर्स मौजूद हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज भारत में जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्योहार मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के इस पर्व पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वॉट्सऐप के जरिए जीआईएफ और स्टीकर भेज सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि कृष्णा के स्टीकर और जीआईएफ के लिए आपको अलग से एक नया ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत होगी तो बता दें, ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। आप फोन में बिना नया ऐप इंस्टॉल किए भी कृष्णा स्टीकर्स भेज सकते हैं। मेटा की ओर से वॉट्सऐप यूजर्स को जीआईएफ और स्टीकर्स पेश किए गए हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।

    WhatsApp पर Krishna Janmashtami Stickers भेजें

    • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
    • अब दोस्त या रिश्तेदार की चैट पर आना होगा।
    • यहां स्माइली इमोजी पर क्लिक करना होगा।
    • सबसे लास्ट में स्टीकर के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • अब आपको सर्च आइकन पर टैप करना होगा।
    • अब Find Stickers पर Krishna टाइप करना होगा।
    • स्क्रीन पर कृष्णा के ढेर सारे स्टीकर्स नजर आएंगे।
    • अपनी पसंद के स्टीकर पर टैप कर चैट में सेंड कर सकते हैं।

    WhatsApp पर Krishna Janmashtami GIF भेजें

    • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
    • अब दोस्त या रिश्तेदार की चैट पर आना होगा।
    • यहां स्माइली इमोजी पर क्लिक करना होगा।
    • अब सबसे GIF के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    •  अब आपको सर्च आइकन पर टैप करना होगा।
    • अब Find GIFs पर Krishna टाइप करना होगा।
    • आपकी स्क्रीन पर कृष्णा के ढेर सारे GIF नजर आएंगे।
    • अपनी पसंद के GIF पर टैप कर चैट में सेंड कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Delete for me टैप करने के बाद कैसे रिकवर करें WhatsApp मैसेज! तुरंत दबाना होता है ये बटन

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp Scam की कैसे करें पहचान, कहां होती है वॉट्सऐप यूजर से चूक; कौन-सी गलतियां पड़ती हैं भारी