Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस ट्रिक के जरिए आप किसी को भी लड़की की आवाज में भेज सकते हैं मैसेज

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jun 2017 12:22 PM (IST)

    अगर आप अपने दोस्त को लड़की आवाज में मैसेज भेजना चाहते हैं तो ये एप आपके काम आएगी ...और पढ़ें

    इस ट्रिक के जरिए आप किसी को भी लड़की की आवाज में भेज सकते हैं मैसेज
    इस ट्रिक के जरिए आप किसी को भी लड़की की आवाज में भेज सकते हैं मैसेज

    नई दिल्ली (जेएनएन)। क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन के जरिए लड़की की आवाज में मैसेज भेजा जा सकता है। ये मैसेज व्हाट्सएप, फेसबुक, जीमेल, ब्लूटूथ, शेयरइट के जरिए सेंड किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से The Translator Women's Voice एप डाउनलोड करनी होगी। यह एक फ्री एप है और यूजर्स इसे किसी भी भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर जिस भी भाषा में इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें बस वो भाषा चुननी होगी। आपको बता दें कि इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।

    कैसे इस्तेमाल करें The Translator Women's Voice एप?

    1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

    2. इसके बाद एप को ओपन करें। यहां आपसे फोटोज, मीडिया और फाइल्स को एक्सेस करने की परमीशन मांगी जाएगी। उसे Allow कर दें।

    3. इस एप का इंटरफेस काफी आसान है। अब आप जिस भी भाषा में मैसेज भेजना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। 

    4. अब जो भी मैसेज आप भेजना चाहते हैं उसे टाइप करें। भेजने से पहले आप मैसेज को सुन सकते हैं। इसके लिए नीचे दिया गया दूसरा बटन टैप करें।

    5. अब इसे शेयर करने के लिए राइट कॉर्नर बटन पर क्लिक करें। नीचे कई व्हाट्सएप, फेसबुक, जीमेल, ब्लूटूथ, शेयरइट जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे।

    6. आप जिस भी माध्यम से मैसेज भेजना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें।

    7. अब कॉन्टैक्ट सेलेक्ट करें। उदाहण के तौर पर अगर आप व्हाट्सएप से मैसेज भेज रहे हैं तो आप जिसे भी मैसेज भेजना चाहते हैं तो आपको उसका कॉन्टैक्ट सेलेक्ट करना होगा।

    8. इसके बाद आपका मैसेज सेंड हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें:

    इन कारणों से स्लो होता है आपका वाई फाई, जानें कैसे करें ठीक

    स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ और मैमोरी स्पेस बढ़ाने के टिप्स

    ऐसे बचाएं अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप की बैटरी, ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम