विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 अगस्त को लाल किले से देखना है स्वतंत्रता दिवस समारोह? घर बैठे ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट

Updated: Fri, 14 Aug 2026 10:00 AM (IST)

15 अगस्त 2026 को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। अगर आप दिल्ली के लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ऑनलाइन टिकट और एंट्री पास बुक करने का तरीका।

रेड फोर्ट इंडिपेंडेंस डे पासेस ऑनलाइन बुक करने का तरीका। Photo- ChatGPT.

रेड फोर्ट इंडिपेंडेंस डे पासेस ऑनलाइन बुक करने का तरीका। Photo- ChatGPT.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर अगर आप दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले समारोह शामिल होने की योजना बना रहे हैं। तो रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक Aamantran पोर्टल के जरिए अपने एंट्री पास ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

बुकिंग प्रोसेस मोबाइल फोन या कंप्यूटर का इस्तेमाल करके पूरा किया जा सकता है। प्रोसेस पूरा करने के लिए एप्लिकेंट्स को एक वैलिड आइडेंटिटी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह टिकट की कीमतें:

बुकिंग इंफॉर्मेशन के मुताबिक, पास तीन कैटेगरीज में उपलब्ध हैं:

  • जनरल कैटेगरी: ₹20
  • स्टैंडर्ड कैटेगरी: ₹100
  • प्रीमियम कैटेगरी: ₹500

जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

एप्लिकेंट्स को इनमें से कोई भी एक डॉक्यूमेंट तैयार रखना होगा:

  • आधार कार्ड
  • वोटर ID
  • पासपोर्ट

रेड फोर्ट इंडिपेंडेंस डे पासेस ऑनलाइन कैसे बुक करें?

  • ऑफिशियल Aamantran पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए अपना मोबाइल नंबर एंटर करें।
  • अपने फोन पर आया OTP डालें और मांगी गई बेसिक डिटेल्स भरें।
  • अपने आधार कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट की साफ कॉपी/फोटो अपलोड करें।
  • उपलब्ध इवेंट्स की लिस्ट में से ‘Independence Day Ceremony 2026’ सेलेक्ट करें।
  • अपनी पसंदीदा टिकट कैटेगरी चुनें।
  • UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके तय फीस जमा करें।
  • बुकिंग कन्फर्म होने के बाद, अपने फोन में एंट्री पास डाउनलोड कर लें और समारोह के दिन के लिए सुरक्षित रखें।

15 अगस्त को लाल किले के लिए निकलने से पहले विजिटर्स को पास की डिटेल्स, रिपोर्टिंग गाइडलाइन्स और सिक्योरिटी इंस्ट्रक्शन्स ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा व्यवस्था

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने के लिए गश्त, गाड़ियों की चेकिंग, ड्रोन से निगरानी और मॉक ड्रिल की जा रही हैं।

दिल्ली की सीमाओं, भीड़भाड़ वाले बाजारों, मॉल, होटलों, सार्वजनिक स्थानों और दूसरे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस टीमों ने भी कई जिलों में एहतियाती जांच और गश्त तेज कर दी है, जिससे संदिग्ध लोगों, गाड़ियों और लावारिस वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पूर्वी दिल्ली में भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यमुना, यमुना खादर और दूसरे संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं, जबकि बाजारों, मॉल और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रोबोट जैसा घूमेगा कैमरा! Honor ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Robot Phone; जानें कीमत और फीचर्स