Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है Gmail का सेल्फ-डिस्ट्रक्ट फीचर? सीक्रेट ईमेल भेजनी है तो नोट कर लें इस्तेमाल का तरीका

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 01:00 PM (IST)

    आज के डिजिटल युग में ईमेल के माध्यम से संवेदनशील जानकारी साझा करना आम है, लेकिन डेटा सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। ...और पढ़ें

    क्या है Gmail का सेल्फ-डिस्ट्रक्ट फीचर? सीक्रेट ईमेल भेजनी है तो नोट कर लें इस्तेमाल का तरीका

    क्या है Gmail का सेल्फ-डिस्ट्रक्ट फीचर? सीक्रेट ईमेल भेजनी है तो नोट कर लें इस्तेमाल का तरीका 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के इस डिजिटल दौर में ईमेल के जरिए काफी लोग बैंक डिटेल्स, पासवर्ड, डॉक्यूमेंट्स और कई अन्य जरूरी डिटेल्स एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं जो काफी आम बात हो गई है, लेकिन कभी कभी ये टेंशन भी होने लगती है कि कहीं हमारा सेंसिटिव डेटा गलत हाथों में न पहुंच जाए।

    ऐसे में Google अपने यूजर्स को Gmail में एक खास सुविधा देता है, जिसे आमतौर पर ‘सेल्फ-डिस्ट्रक्ट ईमेल’ फीचर कहा जाता है। ये फीचर Gmail के Confidential Mode का हिस्सा है और यूजर्स को इससे ईमेल पर एक्स्ट्रा कंट्रोल मिल जाता है।

    सेल्फ-डिस्ट्रक्ट ईमेल फीचर क्या है?

    दरअसल, Gmail का कॉन्फिडेंशियल मोड किसी ईमेल के लिए एक एक्सपायरी डेट सेट करने की सुविधा देता है। ऐसे में सेट टाइम पूरा होने के बाद सामने वाला उस ईमेल को नहीं देख सकता। इतना ही नहीं भेजने वाला शख्स चाहे तो किसी भी टाइम ईमेल की एक्सेस को हटा सकता है।

    इसके अलावा इस फीचर में SMS पासकोड का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे ईमेल में एक्स्ट्रा सुरक्षा मिलती है। इसका मतलब है कि ईमेल पढ़ने के लिए सामने वाले को उसके मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP को एंटर करना होगा।

    खबरें और भी

    ‘सेल्फ-डिस्ट्रक्ट ईमेल’ फीचर कैसे करें इस्तेमाल?

    • सबसे पहले Gmail ऐप या वेबसाइट पर जाकर नया ईमेल कंपोज करें।
    • इसके बाद नीचे या ऊपर दिखाई देने वाले लॉक आइकन या 'Turn on confidential mode' ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब अपनी जरूरत के अनुसार एक्सपायरी सेट करें, जो एक दिन से लेकर 5 साल तक हो सकती है।
    • एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए आप SMS Passcode का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
    • इसके बाद नॉर्मल तरीके से ईमेल भेज दें।

    इतना ही नहीं अगर आप बाद में सामने वाले को अब उस ईमेल का एक्सेस नहीं देना चाहते तो Sent Mail में जाकर 'Remove Access' ऑप्शन की मदद से तुरंत उसकी एक्सेस को बंद भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- फ्रिज के पीछे लगी जाली की सफाई कितनी बार करनी चाहिए? नोट कर लें सही तरीका और फायदे