AC बार-बार On/Off करना सही या नहीं? ज्यादातर लोग कर रहे हैं ये बड़ी गलती
भीषण गर्मी में लोग AC को बार-बार ऑन/ऑफ करने की गलती कर रहे हैं, जिससे AC की परफॉर्मेंस और लाइफ पर बुरा असर पड़ रहा है। ...और पढ़ें
-1779878694468_m.webp)
AC बार-बार On/Off करना सही या नहीं? ज्यादातर लोग कर रहे हैं ये बड़ी गलती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों देशभर के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और इस बीच एयर कंडीशनर अब लोगों की जरूरत बन गया है। इतना ज्यादा तापमान से राहत पाने के लिए लोग घंटों AC यूज कर हैं, लेकिन कुछ लोग एक गलती बार-बार कर रहे हैं।
जैसे ही रूम थोड़ा ठंडा होने लगता है, तो वे AC ऑफ कर देते हैं और कुछ देर बाद फिर से दोबारा ऑन कर लेते हैं। इस पर टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये आदत AC की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों पर बुरा असर डाल सकती है।
AC बार-बार On/Off करने कैसे बढ़ा देता है दिक्कत?
दरअसल जब भी AC फिर से स्टार्ट होता है, तो उसका कंप्रेसर पूरे सिस्टम को फिर से ठंडा करने के लिए ज्यादा पावर लेता है। यही कारण है कि बार-बार AC ऑन करने पर बिजली की खपत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो इससे बिजली बिल भी ज्यादा आ सकता है।
इतना ही नहीं बार-बार AC स्टार्ट और स्टॉप करने से इसके कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। लंबे टाइम तक ऐसा करने पर ओवरहीटिंग की समस्या भी देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से AC की कूलिंग क्षमता कम हो सकती है और मशीन जल्दी खराब भी हो सकती है।
खबरें और भी
इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर असर
इसके अलावा AC बार-बार On/Off करने से AC के अंदर मौजूद कैपेसिटर, वायरिंग और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लगातार पावर फ्लक्चुएशन झेलते हैं जिससे इन पार्ट्स की लाइफ कम हो सकती है। कुछ मामलों में तो ऐसा करने की वजह से कैपेसिटर खराब होने या वायरिंग जलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
क्या है AC चलाने का सही तरीका?
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाना ज्यादा बेहतर होता है। इससे रूम में अच्छी कूलिंग बनी रहती है और बिजली की खपत भी कुछ कम होती है। वहीं, अगर आप साथ में Sleep Mode, Eco Mode और Timer जैसे स्मार्ट फीचर्स भी यूज करते हैं तो इससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा।