विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना पासवर्ड खुल सकता है फेसबुक अकाउंट!

By MMI TeamEdited By:
Updated: Thu, 24 Mar 2016 04:00 PM (IST)

आपको लगता होगा आपका फेसबुक अकाउंट सेफ है और कोई आपका पासवर्ड जाने बिना किसी भी तरह उसे नहीं खोल सकता, लेकिन यह सच नही है। ऐसे भी कुछ लोग है जिन्हें आपका फेसबुक अकाउंट साइन-इन करने के लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं होती और वह उसे खोल सकते है

News Article Hero Image

नई दिल्ली: आपको लगता होगा आपका फेसबुक अकाउंट सेफ है और कोई आपका पासवर्ड जाने बिना किसी भी तरह उसे नहीं खोल सकता, लेकिन यह सच नही है। ऐसे भी कुछ लोग है जिन्हें आपका फेसबुक अकाउंट साइन-इन करने के लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं होती और वह आसानी से आपका अकाउंट खोल सकते है।

दरअसल, फेसबुक ने अपने कुछ कर्मचारियों को बिना पासवर्ड किसी का भी अकाउंट खोलने की सुविधा दी हुई है। प्राप्त खबरों के अनुसार, फेसुबक ने यह सुविधा अपने यूजर्स की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दी है।

पढ़े: फेसबुक के न्यूज फीड में टॉप पर दिखेगा 'लाइव वीडियो'

वैसे फेसबुक ने यह स्पष्ट किया है कि इस सुविधा से किसी भी यूजर की प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है और विश्वासघात करने वाले कर्मचारियों को फौरन नौकरी से निकाल दिया जाता है और वैसे भी यह सुविधा कर्मचारियों को कुछ खास कामों को पूरा करने के लिए ही दी जाती है।