Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Primebook 2 Max Review: सिर्फ 30 हजार के बजट में कैसा है ये लैपटॉप? खरीदने से पहले जान लें फुल रिव्यू

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:17 AM (IST)

    Primebook 2 Max लैपटॉप लगभग 30,000 रुपये के बजट में एक प्रीमियम दिखने वाला विकल्प है। इसमें 15.6 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, ब ...और पढ़ें

    Primebook 2 Max Review: सिर्फ 30 हजार के बजट में कैसा है ये लैपटॉप? खरीदने से पहले जान लें फुल रिव्यू

    Primebook 2 Max Review: सिर्फ 30 हजार के बजट में कैसा है ये लैपटॉप? खरीदने से पहले जान लें फुल रिव्यू

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका बजट करीब 30 हजार रुपये है और आप एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, साथ ही बड़ी स्क्रीन के साथ आए और रोजाना के काम आसानी से संभाल ले, तो Primebook 2 Max आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस लैपटॉप में कंपनी ने 15.6 इंच की बड़ी Full HD IPS डिस्प्ले दी है।

    साथ ही इस लैपटॉप में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है। खास बात ये है कि इतने कम बजट में इसमें बैकलिट कीबोर्ड और 1440p वेबकैम भी मिल रहा है जो इसे काफी ज्यादा खास बना देता है।

    कैसा है डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी?

    Primebook 2 Max का डिजाइन काफी सिंपल और मिनिमल है। इसका मैट ग्रे फिनिश इसे एक प्रीमियम लुक देता है। साथ ही लैपटॉप पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है, जो काफी हार्ड और मजबूत लगता है।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 10.11.30 AM

    इसका वजह करीब 1.6 किलोग्राम है और इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। हिंज भी मजबूत हैं और स्क्रीन को 180 डिग्री तक फ्लैट किया जा सकता है। लैपटॉप के पोर्ट्स की बात करें तो इसमें पावर पोर्ट के साथ USB Type-A पोर्ट्स, माइक्रोSD कार्ड स्लॉट, Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

    खबरें और भी

    बड़ी डिस्प्ले और कैमरा

    जहां आजकल कई लैपटॉप 13 इंच स्क्रीन में आ रहे हैं वहीं इसमें आपको 15.6 इंच की Full HD IPS डिस्प्ले मिल रही है। इस लैपटॉप पर हमने कुछ वीडियोस प्ले किए जिसमें कलर्स, कॉन्ट्रास्ट और ब्लैक लेवल अच्छे लगे। बड़े डिस्प्ले और पतले बेजल्स की वजह से वीडियो और मूवी देखने का ओवरऑल एक्सपीरियंस बेहतर रहा।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 10.11.32 AM

    YouTube पर भी 4K वीडियो चलाए जा सकते हैं। वहीं, वीडियो कॉल और मीटिंग के लिए लैपटॉप में 1440p वेबकैम मिल रहा है, जो इस कीमत में एक खास फीचर कहा जा सकता है।

    कैसी है परफॉर्मेंस और OS?

    इस लैपटॉप में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिल रहा है जिसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। रोजाना के काम, मल्टीटास्किंग, डॉक्यूमेंट तैयार करने और हल्की एडिटिंग जैसे कामों के लिए परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है। सबसे बड़ी बात इसमें Windows की जगह Prime OS 3.0 मिल रहा है, जो Android 15 पर बेस्ड है।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 10.10.58 AM

    इसका इंटरफेस काफी नॉर्मल है और YouTube, Netflix, WhatsApp और Instagram जैसे एप्स तो इसमें आसानी से चलाए जा सकते हैं। लैपटॉप में Gemini का इंटीग्रेशन भी मिल रहा है, जिससे लिखने, कोडिंग और दूसरे कामों में AI की मदद ली जा सकती है।

    बैकलिट कीबोर्ड और कैसी है बैटरी?

    लैपटॉप में फुल-साइज कीबोर्ड और बैकलिट सपोर्ट मिल रहा है। बैकलाइट की इंटेंसिटी को डेडिकेटेड बटन से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा बड़े ट्रैकपैड और स्टीरियो स्पीकर्स इसे और भी खास बना देते हैं लेकिन स्पीकर्स की आवाज हमें उतनी अच्छी नहीं लगी। बैटरी इसकी बड़ी खूबियों में से एक है, जहां इसमें 60Wh बैटरी मिल रही है और हमारे रिव्यू में ये करीब 13 घंटे तक अच्छे से चल गई।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 10.13.12 AM

    क्या आपको लेना चाहिए Primebook 2 Max?

    करीब 30 हजार के बजट में Primebook 2 Max एक फीचर-पैक लैपटॉप लग रहा है। हालांकि इस प्राइस रेंज में आपको कई टैबलेट भी मिल जाएंगे जिसके साथ आप कीबोर्ड लगातार अपने काम आसानी से कर सकते हैं लेकिन अगर आप एक बड़ी Full HD IPS स्क्रीन, 1440p कैमरा, बैकलिट कीबोर्ड, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज और लंबी बैटरी लाइफ चाहते तो ये लैपटॉप ज्यादा बेहतर लग रहा है।

    स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्क, डॉक्यूमेंटेशन, ब्राउजिंग और एंटरटेनमेंट के लिए अच्छा ऑप्शन है। हालांकि Prime OS की वजह से इसमें Windows वाले कुछ सॉफ्टवेयर और कामों में दिक्कत आ सकती है। इसके बावजूद, अगर आपकी जरूरत रोजाना के काम और नॉर्मल यूज तक है और बजट ₹30,000 के आसपास है, तो Primebook 2 Max एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Dell के चार नए किफायती लैपटॉप लॉन्च: 32GB तक RAM और Intel Core Series 3 प्रोसेसर भी