विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय बाजार में नोकिया का नया बजट फोन-नोकिया 106

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Dec 2013 03:37 PM (IST)

1,3

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 1,399 रुपये की कम कीमत पर नोकिया ने अपना नया फीचर फोन नोकिया 106 को बाजार में उतारा है। यह फोन लाल, सफेद व काले रंगों में उपलब्ध है। स्टाइलिश होने के साथ-साथ सिंपलीसिटी वाला यह फोन 800 एमएएच की बैटरी से लैस है जो 10 घंटे का टॉक टाइम और 35 दिन का स्टैंडबाई बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही इसमें 1.8 क्यूवीजीए के साथ 160 गुणा 128 पिक्सल रिज्योलूशन वाला स्क्रीन है। एफ एम रेडियो, फ्लैशलाइट, स्पीकिंग क्लॉक, अलार्म क्लॉक, अल्फान्यूमेरिक कीपैड आदि फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

किफायती कीमत और शानदार फीचर्स के लिए नोकिया के फीचर फोन ने भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर