विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ रहा है Xiaomi Mi5

By MMI TeamEdited By:
Updated: Wed, 09 Dec 2015 10:55 AM (IST)

इस कंपनी के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है| कम्पनी के आने वाले स्मार्टफोन Mi5 की इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा बनी हुई

News Article Hero Image

भारतीय बाजार में Xiaomi को बेहद पसंद किया जाता रहा है| इस कंपनी के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है| कम्पनी के आने वाले स्मार्टफोन Mi5 की इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा बनी हुई है| अनुमान लगाया जा रहा है कि Mi5 स्मार्टफोन 21 जनवरी को लांच किया जा सकता है| कम्पनी MI5 स्मार्टफोन को दो वैरिएंट में ला सकती है|

पढ़ें, Lenovo Vibe S1: किफायती कीमत के साथ प्रीमियम लुक

इन दोनों वैरिएंट की कीमत 20,800 रुपये और 26,000 रुपये होगी| Mi5 स्मार्टफोन में 3D टच फीचर का इस्तमाल किया गया है| यह स्मार्टफोन एंड्रायड वर्जन 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा| कम्पनी ने अपने स्मार्टफोन की एक तस्वीर भी इंटरनेट पर शेयर की है|

पढ़ें, Intex ने उतारा 4जी बजट स्मार्टफोन Intex Cloud Flash, कीमत 9,999 रुपये

इस स्मार्टफोन के फीचर्स पर प्रकाश डालें तो, इसमें स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, मीडियाटेक डेका-कोर हेलियो एक्स20 प्रोसेसर, 4GB रैम, 5.3 इंच के क्यूएचडी डिस्प्ले, 16GB इनबिल्ट मैमोरी है| इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की संभावना है| इसकी बैटरी 3030mah की है|