विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाइप कनेक्ट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, मात्र 2799 रुपये है कीमत, जानें फीचर्स

By MMI TeamEdited By:
Updated: Wed, 28 Dec 2016 10:00 AM (IST)

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप ने बेहद कम कीमत में अपना नया 4जी हैंडसेट पेश किया है। इसका नाम 4जी कनेक्ट है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप ने बेहद कम कीमत में अपना नया 4जी हैंडसेट पेश किया है। इसका नाम कनेक्ट 4जी है। इस फोन की कीमत 2799 रुपये है। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को शॉपक्लूज पर रजिस्टर करना होगा। इतना ही नहीं, शॉपक्लूज एक और ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के तहत पहले 500 ग्राहकों को 200 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

स्वाइप कनेक्ट 4जी के फीचर्स:

फोन में 4 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम से लैस है। इसमें 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह फोन कनेक्ट एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, जीपीएस, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ऐसे में अगर आप भी कम बजट में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आप इस फोन को 3000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।