विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत आ गया नोकिया का एंड्रॉयड फोन

By Edited By:
Updated: Mon, 10 Mar 2014 04:38 PM (IST)

नोकिया ने अपना पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 'एक्स' भारत में लांच कर दिया है। इसकी कीमत 8,599 रुपये रखी गई है। नोकिया एक्स की बिक्री हाथों-हाथ शुरू भी हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नोकिया ने अपना पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 'एक्स' भारत में लांच कर दिया है। इसकी कीमत 8,599 रुपये रखी गई है।

नोकिया एक्स की बिक्री हाथों-हाथ शुरू भी हो गई है। इसकी विशेषताओं में 4 इंच का डिस्प्ले, एंड्रॉयड 4.1.2 ऑपरेटिंग सिस्टम, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज, ड्युअल-कोर प्रोसेसर, 3 एमपी का रियर कैमरा, ड्युअल-सिम सपोर्ट, 3जी कनेक्टिविटी और 1500 एमएएच बैटरी आदि शामिल हैं। इस फोन को स्यान, पीले, हरे, सफेद, लाल व काले रंग में पेश किया गया है।

जानें नोकिया का नया कदम

नोकया के एप्स

एंड्रॉयड फोन होने के बावजूद इस फोन में नोकिया के अपने ऐप्स और नोकिया एंड्रॉयड एप्स स्टोर दिए गए हैं। इसमें गूगल स्टोर से एप्स लेने की सुविधा नहीं है, लेकिन गूगल एप्स चलाए जा सकते हैं।

[नई दुनिया]