विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lenovo के 16MP कैमरा और 4900 mAh बैटरी के इस फोन की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

By MMI TeamEdited By:
Updated: Sat, 13 Feb 2016 06:34 AM (IST)

Lenovo ने अपने VIBE P1 स्मार्टफोन का टर्बो वैरिएंट लांच कर दिया है। यह प्री ऑर्डर बुकिंग के साथ 3,999 इंडोनेशियन रुपए तकरीबन 20,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह डिवाइस सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे और गोल्ड कलर वैरिएंट्स में मिलेगी

News Article Hero Image

Lenovo ने अपने VIBE P1 स्मार्टफोन का टर्बो वैरिएंट लांच कर दिया है। Lenovo Vibe P1 Turbo को इंडोनेशिया में लांच किया गया है और यह प्री ऑर्डर बुकिंग के साथ 3,999 इंडोनेशियन रुपए तकरीबन 20,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह डिवाइस सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे और गोल्ड कलर वैरिएंट्स में मिलेगी। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह अन्य मार्केट में कब उपलब्ध होगा।

डुअल सिम Lenovo Vibe P1 Turbo का रियर कैमरा 16 एमपी का है और इसके बाकी सभी फीचर्स Lenovo Vibe P1 की ही तरह है।

पढ़े: Coolpad Note 3 Lite का क्रेज, मात्र तीन फ्लैश सेल में बिक गए 80,000 यूनिट

टर्बों भी एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा, इसकी स्क्रीन 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आइपीएस है, इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन उपलब्ध है, इसका प्रोसेसर 1.5 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रगन 615 ओक्टाकोर है, एड्रेनो 405 जीपीयू, रैम 2जीबी है( लिस्टिंग में 3जीबी रैम के बारे में भी बताया गया है), इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस की बैटरी 4900 एमएएच की है।

बतौर लिस्टिंग Lenovo Vibe P1 Turbo 4जी एलटीइ सपोर्ट है।