विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लावा का यह सस्ता 4जी स्मार्टफोन अब ऑनलाइन उपलब्ध

By MMI TeamEdited By:
Updated: Thu, 11 Feb 2016 11:32 AM (IST)

अगर आप बजट फोन तलाश रहे हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि लावा का बजट फोन Lava A71 4जी अब बिक्री के लिए 5,849 रुपये की कीमत के साथ ऑनलाइन उपलब्ध है।

News Article Hero Image

अगर आप बजट फोन तलाश रहे हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि लावा का बजट फोन Lava A71 4जी अब बिक्री के लिए 5,849 रुपये की कीमत के साथ ऑनलाइन उपलब्ध है। फिलहाल यह डिवाइस कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं हुइ है।

पढ़े: 4000mAh बैटरी के साथ माइक्रोमैक्स लाया 4G बजट स्मार्टफोन

यह 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है, इसकी स्क्रीन 5 इंच एचडी आइपीएस है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 196पीपीआइ है, इसका प्रोसेसर 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर 1जीबी रैम के साथ है। इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियर कैमरा एलइडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल है और फ्रंट कैमरा 2 एमपी है। इसकी बैटरी 2500 एमएएच है।

पढ़े: रिलायंस के इस 5MP सेल्फी कैमरे वाले 4G सस्ते फोन में जाने क्या है खास

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी, जीपीआरएस, वाइ-फाइ 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी-ओटीजी, जीपीएस/ए-जीपीएसफीचर्स शामिल है। इ-कॉमर्स साइट पर हुइ लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस ब्लैक और सिल्वर कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगी।