यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
108MP कैमरा और 256GB स्टोरेज वाला दमदार स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, फटाफट चेक करें दाम
इनफिनिक्स ने अपने ग्राहकों के लिए Infinix Note 40X 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स फोन दो वेरिएंट में लाया गया है। फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज ...और पढ़ें

HighLights
- फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।
- Infinix Note 40X 5G वर्चुअल रैम के साथ लाया गया है।
- नए इनफिनिक्स फोन की पहली सेल 9 अगस्त को होगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इनफिनिक्स ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Infinix Note 40X 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स का यह फोन दो वेरिएंट में लाया गया है। फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। इतना ही नहीं, फोन 108MP प्राइमरी कैमरा से लैस है। इनफिनिक्स का न्यूली लॉन्च फोन तीन कलर ऑप्शन, लाइम ग्रीन, पाम ब्लू और स्टारलाइट ब्लैक में आया है। फोन लॉन्च होने के साथ इसकी कीमत और सेल डिटेल्स की जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अगर आप भी एक मिड बजट फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इनफिनिक्स का न्यूली लॉन्च फोन आपको पसंद आ सकता है-
Infinix Note 40X 5G के स्पेक्स
.jpg)
Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर
इनफिनिक्स का नया फोन Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन बड़ी फाइल डाउनलोड करने के साथ स्मूद ट्रांजिशन का एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा फोन मोबाइल गेम प्ले, एचडी वीडियो चैट और दूसरी एक्टिविटी के लिए भी बेहतर काम करेगा।
16GB तक रैम से है लैस
इनफिनिक्स का नया फोन मेमोरी फ्यूजन के साथ 16GB तक रैम और 256GB तक हाई स्पीड स्टोरेज के साथ लाया गया है। फोन दो वेरिएंट 8GB+256GB, 12GB+256GB में खरीद सकते हैं। फोन मल्टीटास्किंग के लिए यूजर्स को भा सकता है।
6.78 FHD+ डिस्प्ले वाला फोन
इनफिनिक्स फोन 6.78 FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन पंच होल डिस्प्ले और डायनैमिक पोर्ट के साथ आता है।
ये भी पढ़ेंः सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन: 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ मिलता है 50MP का कैमरा
108MP कैमरा वाला फोन
इनफिनिक्स का यह फोन फोटोग्राफी के बेस्ट एक्सपीरियंस के साथ लाया गया है। फोन 108MP + 2MP + AI Lens ट्रिपल कैमरा के साथ आता है। फोन सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
खबरें और भी
5000mAh की बैटरी वाला पावरफुल फोन
इनफिनिक्स का नया फोन 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फोन के साथ आप लंबे समय तक अपने पसंदीदा शो के स्ट्रीम कर सकते हैं।
Infinix Note 40X 5G की कीमत
Infinix Note 40X 5G को 15 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लाया गया है।
- 8GB+256GB वेरिएंट को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
- 12GB+256GB वेरिएंट को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
डिस्काउंट के साथ फोन को कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। फोन 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा।
Infinix Note 40X 5G की पहली सेल
Infinix Note 40X 5G की पहली सेल 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे लाइव होगी। HDFC Bank Credit and Debit Card Transactions के साथ फोन पर 1500 रुपये की छूट मिलेगी।