विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नये अपडेट की मदद से व्हाट्सएप के ग्रुप चैट में शामिल हो सकते हैं 256 यूजर्स

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 05 Feb 2016 02:59 PM (IST)

नया व्हाट्सएप अपडेट आने वाला है और इस अपडेट के तहत अब ग्रुप चैट की लिमिट बढ़ायी जा सकती है यानि अब ग्रुप में 256 यूजर्स आ सकते हैं जो अब तक केवल 100 तक ही सीमित है।

News Article Hero Image

अब तक व्हाट्सएप के प्लेटफार्म पर एक ग्रुप में अधिकतम 100 यूजर्स शामिल हो सकते थे लेकिन अब इसके एंड्रायड प्लेटफार्म पर अधिकतम यूजर्स की संख्या 256 होगी। कंपनी की ओर से नया व्हाट्सएप अपडेट आने वाला है।

एप के 2.12.13 वर्जन के साथ iOS यूजर्स को भी यह अपडेट मिलने वाला है।

एंड्रायड के लिए यह ग्रुप लिमिट v2.12.367 व इससे अधिक पर सपोर्ट करेगा। जिन एंड्रायड यूजर्स को यह अपडेट अभी नहीं दिख रहा वे कंपनी की वेबसाइट से एप्लीकेशन के लेटेस्ट वर्जन (v2.12.437) को डाउनलोड कर एप को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा जल्द ही यह विंडोज फोन, ब्लैकबेरी व अन्य प्लेटफार्म पर पहुंचने वाला है।

यह अभी गूगल प्ले स्टोर पर नहीं है। 2014 के बाद यह पहली बार है जब व्हाट्सएप ने ग्रुप सदस्यों की संख्या में इजाफा किया हो। शुरुआत में सिर्फ 50 लोगों को ही एक ग्रुप में जोड़ा जा सकता था लेकिन कंपनी ने 2014 में इस संख्या को बढ़ाकर 100 कर दिया था। वहीं अब जल्द ही 256 होने वाला है।

व्हाट्सएप के 1 बिलियन यूजर्स, 42 बिलियन मैसेजेस भेजे जाते हैं प्रतिदिन

व्हाट्सएप के ​इस नए संस्करण का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको पीसी या मोबाइल में एपीके फाइल के डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान ध्यान रहे कि फोन में अननोन सोर्स का विकल्प ऑन हो तभी यह एपीके फाइल इंस्टॉल होगा। अननोन सोर्स का विकल्प आपको अपने एंडरॉयड फोन की सेटिंग में जाकर सिक्योरिटी में मिलेगा। यहां से इसे इनेबल कर सकते हैं।