विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या फेसबुक कर रहा है व्हाट्स एप की नकल! ला रहा है सिक्योर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन

By MMI TeamEdited By:
Updated: Thu, 02 Jun 2016 02:00 PM (IST)

खबर मिली है कि फेसबुक मैसेंजर भी अपने यूजर्स के लिए व्हाट्स एप की राह पर चलने की सोच रहा है और अपने मैसेंजर एप के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन शुरू करने का प्लान कर रहा है

News Article Hero Image

अभी थोड़े समय पहले की ही बात है जब व्हाट्स एप ने अपने यूजर्स के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन सर्विस शुरू की थी, जिसके तहत यूजर की व्हाट्स एप चैट सेंडर और रिसीवर के सिवा कोई नहीं पढ़ सकता था। अब खबर मिली है कि फेसबुक भी ऐसा ही कुछ करने का प्लान कर रहा है।

पढ़े: बीएसएनएल लाया ' फ्री टू होम ' का तोहफा, जानें क्या मिलेगा इस सेवा के अंतर्गत

प्राप्त खबरों के अनुसार, फेसबुक अपने मैसेंजर एप के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन पेश करने जा रहा है। फेसबुक मैसेंजर के लिए यह अपडेट आने वाले महीनों में लाया जा सकता है। फेसबुक मैसेंजर यूजर्स के लिए जैसे ही यह अपडेट लाया जाएगा तब यूजर को तैयार किया जाएगा या तो वह इस एप में अपनी प्राइवेसी को जोड़ लें या फिर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अपने एप को और बेहतर बनाएं।

वैसे देखते है कि फेसबुक मैसेंजर के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन की राह कितनी आसान होगी। क्या व्हाट्स एप की तरह इसके लिए भी नेशनल सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठेंगे। ये तो जब फेसबुक इस अपडेट को लाएगा तभी पता चलेगा।