विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपके फोन में हैं ये सिक्योरिटी एप्स, नहीं रहेगा मालवेयर अटैक का खतरा

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Updated: Mon, 14 Aug 2017 02:26 PM (IST)

हम आपको ऐसे 5 एंटीवायरस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके स्मार्टफोन को हैकर्स और वायरस के हमलों से सुरक्षित रखेंगे

क्या आपके फोन में हैं ये सिक्योरिटी एप्स, नहीं रहेगा मालवेयर अटैक का खतरा
क्या आपके फोन में हैं ये सिक्योरिटी एप्स, नहीं रहेगा मालवेयर अटैक का खतरा

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश में अधिकतर लोग एंड्रायड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में आई कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर मैलवेयर एंड्रायड डिवाइस को टारगेट करता है। ज्यादातर मैलवेयर बेकार के एप्स के अंदर छिपे हुए होते हैं। जिन्हें हम अनजाने में अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेते हैं।

स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय आप ऑनलाइन सर्फिंग जरुर करते होंगे। ऐसे में स्मार्टफोन में एंटीवायरस का होना बेहद जरूरी है। हम आपको ऐसे 5 एंटीवायरस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके स्मार्टफोन को हैकर्स और वायरस के हमलों से सुरक्षित रखेंगे। जाहिर है कि ऑनलाइन सर्फिंग करते समय आपकी निजी जानकारी पर हैकर्स की नजर रहती है। ऐसे में एंटीवायरस सुरक्षा के मद्देनजर काफी अहम होता है।

1. AVL

एवीएल मोबाइल डिवाइस के लिए सबसे सुरक्षित एंटीवायरस एप माना गया है। इसकी एप में न केवल एक एंटीवायरस डेटाबेस शामिल है, बल्कि एक स्कैनर भी दिया गया है। लेकिन एक स्कैनर जो किसी भी प्रकार की एक्जीक्यूटेबल योग्य फाइल का पता लगाने में सक्षम है।

2. Avast Mobile Security

यह एप आपके ईमेल, फोन कॉल, संक्रमित वेब पेज और इनकमिंग मेसेज को स्कैन करता है और आपके फोन को सुरक्षित रखता है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। यह एप आपके हाई CPU इस्तेमाल करने वाले एप्स को बंद करके आपके फोन के चार्जिंग समय को भी बूस्ट करता है। इसके साथ ही एप में जंक क्लीन का भी ऑप्शन दिया गया है जो बेकार के एप कैच को डिलीट करके फोन की मैमोरी को भी बढ़ाता है।

3. Bitdefender Antivirus Free Edition

यह एंटीवायरस उस एप्लीकेशन को ब्लॉक कर देता है, जिससे वायरस सिस्टम में आने का खतरा होता है। बिटडिफेंडर विंडो 7 SP1, 8, 8.1 और 10 के साथ मैक, एंड्रायड में यूज किया जा सकता है।

4. Avira Free Antivirus

यह एंटीवायरस आपके स्मार्टफोन को सुरक्षित रखता है। आपको बता दें कि अवीरा का स्कैनिंग प्रोग्राम क्लाउड बेस इंटरफेज पर काम करता है। अगर आपके पीसी का कंफीग्रेशन अच्छा है, तो यह एंटीवायरस आपके लिए काफी अच्छा है। और अगर कंफीग्रेशन ठीक नहीं है, तो ये आपका पीसी थोड़ा स्लो हो सकता है। इसे मैक और विंडो में भी यूज किया जा सकता है।

Image result for Avira Free Antivirus

5. Kaspersky Internet Security

कैसपर्सकी मोबाइल एंटीवायरस भी एक अच्छा सिक्योरिटी एप है जो आपके एंड्रायड और टैबलेट को वायरस, स्पाइवेयर और ट्रोजन्स से सुरक्षित रखता है। इस एप के जरिए आप अपने डिवाइस के निजी और प्राइवेसी डाटा जैसे कॉल, SMS और कॉन्टैक्ट को सुरक्षित रख सकते हैं। यह सिक्योरिटी एप बेकार के एप्स और SMS को भी ब्लॉक कर देता हैं।