Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न दें किसी को पैसे उधार, वरना घर से छिन सकती है बरकत

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय कुछ कामों से बचना चाहिए, खासकर पैसे उधार देने से, क्योंकि इससे घर की बरकत और समृद्धि में कमी आ सकती है। ...और पढ़ें

    शाम को पैसे का लेन-देन न करें (Picture Credit: AI Generated)

    शाम को पैसे का लेन-देन न करें (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सूर्यास्त के समय को गोधूलि बेला कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शाम के समय कुछ कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वर्जित कामों को करने से व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद किसी को पैसे उधार भूलकर भी नहीं देने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शाम को पैसे का लेन-देन करने से बरकत और समृद्धि में कमी आती है। साथ ही जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद किसी को पैसे क्यों उधार नहीं देने चाहिए? आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

    शाम को क्यों नहीं देने चाहिए पैसे उधार

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय धन की देवी मां लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं और लोगों के घरों में प्रवेश करती हैं। अगर इस समय आप किसी से पैसों का लेन-देन करते हैं, तो घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। यही वजह है कि सूर्यास्त के बाद किसी को पैसे उधार देने से बचना चाहिए।

    नकारात्मक ऊर्जा- ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। इस दौरान पैसों का लेन-देन करने से जीवन में विवाद या धोखाधड़ी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से शाम को किसी को पैसे उधार न दें।

    खबरें और भी

    vastu tips  - 2026-08-09T142704.070

    (Picture Credit: AI Generated)

    उधार का न लौटना- ऐसा माना जाता है कि शाम को किसी को पैसे उधार देने से वह धन बहुत लंबे समय के लिए फंस जाता है और आसानी से वापस भी नहीं मिलता।

    सूर्यास्त के बाद न करें ये काम

    • सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर में झाड़ू या पोछा न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस गलती को करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है और जीवन में सुख-शांति की कमी होती है।
    • इसके अलावा सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए और पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है।
    • सूर्यास्त के बाद सोने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, शाम को सोने से आलस्य और दरिद्रता आती है। यह समय पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- स्वास्तिक के दोनों ओर क्यों खींची जाती हैं 2 सीधी रेखाएं? जानें इसका धार्मिक और आध्यात्मिक रहस्य

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी नौकरी में प्रमोशन के लिए ऑफिस डेस्क पर रखते हैं मनी प्लांट? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।