यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: घर में भूलकर भी खाली न रखें ये 4 चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय व्यक्ति के जीवन के लिए अधिक फलदायी साबित होते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के उपाय करने से धन की देवी मां ल ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
- इसके उपाय बेहद फलदायी साबित होते हैं ।
- घर में कुछ चीजों को खाली नहीं रखना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी तरह की परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के उपाय करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों का भूलकर भी खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही धन की कमी भी हो सकती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को खाली नहीं रखना चाहिए।
(12).jpg)
अन्न के भंडार
किचन में कभी भी ऐसे बर्तन को खाली नहीं रखना चाहिए, जिसमें चावल और आटा जैसी चीजों को रखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों का खाली रखने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि अन्न के भंडार भरे रहने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। हर दिन विधिपूर्वक मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना करें। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन से लेकर बाथरूम के वास्तु दोष को ऐसे करें दूर, आजमाएं आसान टिप्स
पानी की बाल्टी
इसके अलावा बाथरूम में खाली बाल्टी रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में खाली बाल्टी रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे घर के सदस्यों के जीवन में समस्या आती है। अगर आप बाथरूम के लिए बाल्टी खरीद रहे हैं, तो इस दौरान बाल्टी के रंग का खास ध्यान रखें। बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी को रखना अच्छा माना जाता है।
खबरें और भी
पर्स और तिजोरी
एक बात खास ध्यान रखें कि तिजोरी और पर्स को कभी भी खाली न रखें। इस तरह की गलती करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए पर्स और तिजोरी में हमेशा एक सिक्का जरूर रखें।
पूजा का कलश
पूजा-अर्चना के दौरान कलश का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में कभी भी कलश को खाली नहीं रखना चाहिए। इसमें जल भरकर रखें। कलश को खाली रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। कलश में तुलसी के पत्ते ड़ालकर रखें। ऐसा करने से हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: तुलसी के पास मनी प्लांट रखने से फायदे में रहेंगे आप, कभी नहीं आएगी दरिद्रता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।