Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में आते ही खिलौने बन जाते हैं आफत? खरीदने से पहले जान लें इनको रखने की सही दिशा

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:05 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों के खिलौनों को सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मकता और बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा शु ...और पढ़ें

    किस दिशा में रखें बच्चों के खिलौने? (Picture Credit: AI Generated)

    किस दिशा में रखें बच्चों के खिलौने? (Picture Credit: AI Generated)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में दैनिक जीवन में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी छोटी से बड़ी चीज को रखने के लिए शुभ दिशा का वर्णन किया जाता है।

    ऐसा माना जाता है कि घर में चीजों को गलत दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही बरकत नहीं होती। वास्तु शास्त्र में घर में बच्चों के खिलौनों को रखने के लिए शुभ दिशा बताई गई है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार सही दिशा में खिलौनों को रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और घर में सुख- शांति बनी रहती है।

    इसलिए कहा जाता है कि घर में बच्चों के खिलौनों को लाने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में जरूर जान लें। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि बच्चों के खिलौनों को घर की किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

    Vastu Tips for Toys (1)

    (Picture Credit: AI Generated)  

    किस दिशा में रखें बच्चों के खिलौने?

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में बच्चों के खिलौनों को रखने के लिए उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा में खिलौनों को रखने से बच्चों में एकाग्रता में वृद्धि होती है और बच्चों का मानसिक विकास होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका प्रभाव बच्चों और घर के सदस्यों पर पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- वास्तु उपाय: बच्चों के स्टडी रूम में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, पढ़ाई से हटने लगता है मन

    खिलौनों को लिए कौन सी दिशा है अशुभ?

    घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूलकर भी खिलौनों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में खिलौनों को रखने से बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से बच्चों का स्वभाव जिद्दीपन वाला होता है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में भी बच्चों के खिलौने को रखना से बचना चाहिए। इस गलती को करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता। इसलिए कहा जाता है कि घर में बच्चों के खिलौने लाने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में जान लें।

    खबरें और भी

    इन बातों का रखें ध्यान

    अगर खिलौना टूट गया है फिर कहीं से चटक गया है, तो ऐसे में उसे घर से बाहर कर दें। ऐसा माना जाता है कि टुटा या फिर चटका हुआ खिलौना घर में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिसका प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए घर में इस तरह के खिलौनों को रखने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- स्टडी टेबल पर इस दिशा में रखें क्रिस्टल पिरामिड, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें इससे जुड़े नियम

    यह भी पढ़ें- वास्तु दोष को जड़ से खत्म करती है 'पंचमुखी हनुमान जी' की मूर्ति, होते हैं चमत्कारी फायदे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।