यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में रख दें ये चीजें, नहीं सताएगी पैसों की कमी
वास्तु शास्त्र में हर दिशा को महत्वपूर्ण माना गया है। साथ ही इसमें इस बात का भी वर्णन किया गया है कि घर की हर एक वस्तु को सही दिशा में रखने से जीवन मे ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु शास्त्र में माना गया है दिशाओं का महत्व।
- यम और पितरों की दिशा मानी गई है दक्षिण दिशा।
- दिशा का ध्यान रखने से मिलते हैं सकारात्मक परिणाम।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दक्षिण दिशा यम और पितरों की दिशा बताई गई है। ऐसे में इस दिशा में चीजों को रखते समय कुछ खास नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको इसके नकारात्मक परिणाम न मिलें। साथ ही कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनके लिए दक्षिण दिशा को बेहतर माना गया है।
होगी भाग्य में वृद्धि
वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि व्यक्ति को कभी भी अपने पैर दक्षिण दिशा की तरफ करके नहीं सोने चाहिए। ऐसे में आप बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में रख सकते हैं, क्योंकि इस प्रकार आपका सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा के तरफ होंगे। अगर घर में पूर्व दिशा में सोने का स्थान न हो तो ऐसी स्थिति में आप दक्षिण दिशा की तरफ अपना सिरहाना कर सकते हैं।

इस तरह रखें झाड़ू
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है। वहीं, वास्तु शास्त्र में झाड़ू को रखने के लिए भी दक्षिण दिशा को बेहतर माना गया है। इससे साधक को मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ध्यान रहे कि झाड़ू को दक्षिण दिशा में इस तरह रखना चाहिए, जहां किसी की नजर इसपर न पड़े।
यह भी पढ़ें - Deepak jalane ke Niyam: घर की इस दिशा में जलाएं दीपक, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा
रख सकते हैं ये चीजें
वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, कीमती चीजें जैसे सोने आदि के गहनों को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही आप दक्षिण दिशा में चिड़िया की फोटो भी लगा सकते हैं। इससे घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Temple: घर के मंदिर में जरूर रखें ये चीजें, देखते-ही-देखते खुल जाएगा भाग्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।