7 ऐसी चीजें जिन्हें लोग सालों तक घर में संभालकर रखते हैं, जबकि वास्तु उन्हें हटाने की सलाह देता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी-फूटी और अनुपयोगी वस्तुएं रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कार्यों में बाधा आती है। इन 7 कॉमन चीजों को आज ही क ...और पढ़ें

घर में इन वस्तुओं से बढ़ता है वास्तु दोष! (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ज्यादातर घर में लोग भावनात्मक लगाव, आलस्य या कभी काम में आ जाएगा, सोचकर कुछ वस्तुओं को सालों तक घर में संभालकर रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इस्तेमाल में न आने वाली, टूटी फूटी या जर्जर वस्तुओं से ज्यादा लगाव रख लेते हैं।
लेकिन यही उनकी छोटी-सी आदत घर में सकारात्मक ऊर्जा को रोकने का काम करती है। हालांकि हमें कुछ वस्तुओं को समय-समय पर घर से बाहर करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
टूटी हुई घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी टूटी या बंद पड़ी घड़ियों का इस्तेमाल करने से हमारे काम में रूकावट देखने को मिल सकती है। कई घरों में सालों से खराब घड़ियां दीवार पर टंगी रहती है या दराज में बंद रहती है।
टूटे हुए कांच और शीशा
घर में दरार वाले शीशे या टूटे हुए आईने को वास्तु में अशुभ माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक, ऐसे आईने नकारात्मक ऊर्जा को प्रवाह करते हैं। घर में कांच से जुड़ी कोई भी वास्तु टूटी-फूटी हो तो उसे फौरन घर से बाहर फेंक दें।
खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम
घर में किसी भी तरह का पुराना मोबाइल, खराब टीवी, टूटे हुए चार्जर, बंद पड़ी मिक्सर या अन्य किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक आइटम अक्सर सालों तक घर में पड़े रहते हैं। वास्तु शास्त्र में इन अनुपयोगी चीजों को घर में संभाल कर रखने से ऊर्जा भारी होने के साथ नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करती है।
खबरें और भी

AI-Generated
टूटे हुए बर्तन
हममें से ज्यादातर लोग घर में टूटे हुए बर्तन जिनमें अक्सर दरार पड़े होते हैं, उन्हें फेंकने की बजाय लंबे समय तक उनका इस्तेमाल करते हैं। पारंपरिक मान्यताओं के मुताबिक, रसोई समृद्धि से जुड़ा स्थान माना जाता है, इसलिए यहां जर्जर वस्तुएं रखना सही नहीं है।
फटे या इस्तेमाल न आने वाले जूते चप्पल
अक्सर लोग पुराने जूते-चप्पल घर के किसी कोने में सालों तक संभालकर रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मुख्य द्वार और उसके आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है।
सूखे या मृत पौधे
घर में रखें पौधे अगर पूरी तरह सूख जाएं और लंबे समय तक उसी स्थिति में पड़े रहें, तो उन्हें फौरन हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखे पौधे घर की सुंदरता और वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
टूटी हुई मूर्तियां और फटे हुए धार्मिक चित्र
हिंदू परंपराओं में खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों की पूजा करना अशुभ माना जाता है। ऐसी मूर्तियां या फटे धार्मिक चित्रों को सम्मानपूर्वक विसर्जित करने के साथ उचित स्थान पर रखना सही माना जाता है।
अच्छी बात यह है कि, इनमें से ज्यादातर सलाहें केवल वास्तु तक ही सीमित नहीं हैं। आधुनिक मनोविज्ञान और संगठन से जुड़े विशेषज्ञों का भी मानना है कि, अनावश्यक वस्तुओं को ज्यादा संग्रह करने से तनाव बढ़ता है। इसलिए समय-समय पर घर की साफ सफाई और अनुपयोगी वस्तुओं को हटाना व्यावहारिक रूप से भी लाभदायक माना जाता है।
यह भी पढ़ें- कंगाली की वजह बन सकता है गलत दिशा में रखा गैस चूल्हा, जरूर पढ़ें वास्तु के ये कड़े नियम
यह भी पढ़ें- आपको कंगाल कर सकता है गलत दिशा का टॉयलेट! बिना तोड़-फोड़ आज ही करें ये वास्तु सुधार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।