Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें मोर पंख, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 01:40 PM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार ...और पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें मोर पंख।
    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें मोर पंख।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म के प्राचीन विज्ञानों में से एक है वास्तु शास्त्र।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से मिलते हैं अच्छे परिणाम।
    3. वास्तु शास्त्र में मोर पंख रखना माना गया है शुभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मोर पंख को भगवान श्री कृष्ण से जोड़कर देखा जाता है, वह मोर पंख को अपने मुकुट पर धारण करते हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में भी इसे अपने घर के कुछ स्थानों पर रखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में आज हम आपको घर के ऐसे स्थान बताने जा रहे हैं, जहां मोरपंख रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

    इस दिशा में लगाएं

    वास्तु शास्त्र में घर में मोर पंख को रखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। घर की पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव को माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में मोर पंख रखने से घर में चल रहे लड़ाई-झगड़े खत्म हो सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। 

    यहां पर जरूर रखें मोर पंख

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने पूजा स्थल या घर के मंदिर में मोर पंख को रखते हैं, तो ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक शक्ति को दूर रहती ही है, साथ ह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

    मेन डोर पर इस तरह लगाएं

    आप अपने घर के मुख्य द्वार पर भी मोर पंख लगा सकते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और घर के सदस्य बुरी नजर से भी बचे रहते हैं। आप इसे दरवाजे के ऊपर या फिर दरवाजे के पास में लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की छत पर लगाएं ये चीजें, आसपास नहीं भटकेगी दरिद्रता

    बच्चों में बढ़ती है एकाग्रता

    वास्तु के अनुसार, बच्चों के कमरे में भी मोर पंख लगना बहुत ही अच्छा माना जाता है। माना गया है कि ऐसा करने से एकाग्रता बढ़ती है और शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। यह उपाय बच्चों के आसपास नकारात्मक ऊर्जा को भी नहीं आने देता। बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में आप उनके बिस्तर के पास मोर पंख रख सकते हैं।

     

    यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: दीवाली से पहले इन चीजों को दिखाएं बाहर का रास्ता, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।