पैसों से भरा रहेगा पर्स! बस छिपाकर रख लें ये गुप्त चीजें, बरकत देख दुनिया रह जाएगी हैरान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आइए यहां जानते हैं कि वो कौन सी गुप्त चीजें हैं? जिन्हें पर्स में रखने से जीवन में बरकत बनी रहती है।

Vastu Tips: पर्स की बरकत बढ़ाने के अचूक उपाय। (Ai Generated Image)
HighLights
केसर से श्रीं लिखकर पर्स में रखें
पर्स को हमेशा साफ रखें
पर्स में पुराने बिल और फटे नोट न रखें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पर्स को हमारे जीवन में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स केवल पैसे रखने की जगह नहीं है, बल्कि यह माता लक्ष्मी के आगमन और बरकत का एक ऊर्जा केंद्र भी है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो पर्स में ये गुप्त चीजें रखकर देखें, आपकी किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी।

Ai Generated Image
पीपल का पत्ता
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पूजनीय माना गया है, क्योंकि इसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में पर्स में बरकत के लिए पीपल का एक साफ पत्ता लें और उसे गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें। फिर इस पर केसर या चंदन से 'श्रीं' लिखें और इसे सुखाकर पर्स के किसी गुप्त हिस्से में रख दें।यह पत्ता धन को आकर्षित करने वाले यंत्र की तरह काम करता है। बस ध्यान रखें कि जब यह पत्ता सूख जाए या खराब हो जाए, तो इसे किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित कर नया पत्ता रख लें।
अक्षत के 21 दाने
अक्षत यानी कि अखंडित चावल, जो समृद्धि और शुभता का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल के 21 दानों को एक छोटे लाल कागज या कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रखें। ध्यान रहे कि चावल का कोई भी दाना टूटा हुआ न हो। लाल रंग मंगल और शक्ति का प्रतीक है, जबकि चावल शुक्र ग्रह से संबंधित है जो धन-वैभव के कारक ग्रह हैं। यह छोटा सा उपाय बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाता है और आय के नए स्रोत खोलता है।
देवी लक्ष्मी की प्रिय कौड़ी
कौड़ी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। एक पीली या सफेद कौड़ी लें और उसे मां लक्ष्मी के चरणों से छुआकर अपने पर्स में रख लें। कौड़ी रखने से न केवल आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि यह आपको बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाती है। अगर कौड़ी न हो, तो आप चांदी का एक छोटा सिक्का भी रख सकते हैं, जिस पर लक्ष्मी-गणेश बने हों।
पर्स के लिए कुछ जरूरी सावधानियां
बरकत केवल चीजें रखने से नहीं, बल्कि अनुशासन से भी आती है। अपने पर्स में कभी भी फटे हुए नोट, पुराने बिल या उधारी की पर्चियां न रखें। ये चीजें राहु के प्रभाव को बढ़ाती हैं और धन हानि की वजह भी बनती हैं। इसके अलावा, पर्स में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर न रखें, इससे वास्तु दोष पैदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: जब भीम को हुआ अपनी ताकत पर घमंड, हनुमान जी ने एक वृद्ध वानर बन ऐसे तोड़ा अहंकार
यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा 2026: अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष दान, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार और मिटेंगे सभी पाप
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
