Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये शुभ चीजें, जीवन में मिलेगी सफलता और धन में होगी वृद्धि

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 11:53 AM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। कई बार जीवन में अधिक मेहनत करने के बाद भी इंसान को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये शुभ चीजें, जीवन में मिलेगी सफलता और धन में होगी वृद्धि
    Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये शुभ चीजें, जीवन में मिलेगी सफलता और धन में होगी वृद्धि

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. वास्तु शास्त्र के उपाय कल्याणकारी होते हैं।
    3. घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Vastu Tips For Money: कई बार जीवन में अधिक मेहनत करने के बाद भी इंसान को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए वास्तु शास्त्र के उपाय बेहद लाभकारी साबित होंगे। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ शुभ चीजों को रखने से इंसान को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। चलिए जानते हैं कि घर में किन चीजों का रखने से धन में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Mandir Vastu Tips: पूजा घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

    वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पिरामिड रखने से परिवार के सदस्यों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे इंसान को नौकरी और बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
    • सनातन धर्म में भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि उनकी कृपा से सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है। अगर आप घर में प्रभु की मूर्ति विराजमान करते हैं, तो इससे आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी और घर में सुख-शांति का आगमन होगा।
    • रामभक्त हनुमान जी को कलयुग का जाग्रत देवता माना गया है। अगर आप आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए घर में पंचमुखी हनुमान जी की फोटो दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं और रोजाना इनकी पूजा-अर्चना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से दरिद्रता खत्म होती है।
    • कुबेर को धन का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इंसान पर कुबेर जी की कृपा होने से जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में आप घर में कुबेर जी की तस्वीर अवश्य रखें। वास्तु शास्त्र की मानें तो तिजोरी में भगवान कुबेर की मूर्ति रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। 

    यह भी पढ़ें: Office Vastu Tips: ऑफिस में करने होंगे ये बदलाव, फिर कोई नहीं रोक पाएगा आपकी तरक्की

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'