Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Kitchen: किचन में वास्तु के अनुसार रखें हर चीज, दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

    Updated: Thu, 02 May 2024 05:28 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में रसोई से संबंधित कई नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वास ...और पढ़ें

    Kitchen vastu tips किचन में वास्तु के अनुसार रखें हर चीज।
    Kitchen vastu tips किचन में वास्तु के अनुसार रखें हर चीज।

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में दिशाओं का माना गया है महत्व।
    2. रसोई घर में रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
    3. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बढ़ती है सकारात्मकता।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में हर चीज को एक सही दिशा में रखने का महत्व बताया गया है। घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे व्यक्ति के जीवन में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी प्रकार रसोई भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी गई है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    यहां होना चाहिए किचन

    ध्यान रहे की किचन को कभी भी घर की दक्षिण दिशा की ओर नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके स्थान पर आप उत्तर-पश्चिम दिशा में किचन बनवा सकते हैं।

    कहां रखें बर्तन

    किचन में बर्तन रखने के लिए पश्चिम दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। ऐसा करने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। इसके साथ ही रसोई घर में सिंक की दिशा उत्तर की ओर होनी चाहिए। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें की रात के समय सिंक में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Tijori Ke Upay: तिजोरी में रखें ये चीजें, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा

    कहां होनी चाहिए खिड़की

    आपके किचन की खिड़की हमेशा उत्तर दिशा या फिर पूर्व ओर होनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    ध्यान रखें यह बातें

    किचन में कभी भी मंदिर नहीं बनना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है, जिससे परिवार के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कभी भी बाथरूम के सामने भी किचन नहीं बनना चाहिए। इससे भी घर-परिवार में समस्याएं  बढ़ने लगती हैं।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'