Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घोड़े की नाल घर में रखने से मिलते हैं कई फायदे, बस दिशा का रखें ध्यान

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 06:32 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र में दिशाओं का भी बहुत योगदान माना गया है। हर चीज को ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर में वास्तु के अनुसार रखें घोड़े की नाल।
    Vastu Tips: घर में वास्तु के अनुसार रखें घोड़े की नाल।

    HighLights

    1. वास्तु के अनुसार चीजें रखने से बढ़ती है पॉजिटिविटी।
    2. वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई है घोड़े की नाल।
    3. घोड़े की नाल घर में रखने से मिलते हैं कई फायदे

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu tips for Home: वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि अगर घर या कार्यक्षेत्र में वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाए तो इससे सकारात्मकता बनी रहती है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई घोड़े की नाल से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।  

    ये दिशा है बेहतर

    वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में घोड़े की नाल को उत्तर, पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखते हैं तो इससे आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वहीं, काले घोड़े की नाल लगाना ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

    मिलते हैं ये लाभ

    वास्तु के अनुसार, घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मकता आपके घर से दूर बनी रहती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है, जिससे परिवार का माहौल अच्छा बना रहता है।

    मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

    माना जाता है कि मुख्य द्वार पर घोड़े की लगाने से बुरी नजर बचा जा सकता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि भारी है, तो उसे भी घोड़े की नाल अपने घर के बाहर जरूर लगानी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

    खबरें और भी

    पैसों की तंगी से करें ये उपाय

    यदि आप पैसों की तंगी से परेशान है, तो इसके लिए घोड़े की नाल का ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए घोड़े की नाल को एक लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इससे लक्ष्मी मां की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Picture Credit: Freepik