Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पितृ दोष से पाना है छुटकारा? तो इस दिशा में लगा दें पितरों की तस्वीर, खुलेंगे तरक्की के बंद दरवाजे

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 11:00 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितृ दोष से मुक्ति और घर में सुख-शांति के लिए पितरों की तस्वीर सही दिशा में लगाना महत्वपूर्ण है। ...और पढ़ें

    पितरों की तस्वीर लगाने के नियम (AI Generated Image)

    पितरों की तस्वीर लगाने के नियम (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में पितरों की तस्वीर लगाने के नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि सही दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों पर पूर्वजों की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर की किस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।

    पितरों की तस्वीर लगाने की सही दिशा

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा को पितरों की तस्वीर लगाने के लिए शुभ मानी जाती है, क्योंकि इस दिशा को यमराज और पितरों की मानी जाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

    इस दिशा में न लगाएं तस्वीर

    • घर की उत्तर-पूर्व दिशा को मंदिर और देवी-देवताओं के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से घर की सुख-शांति में बाधा आ सकती है।
    • इसके अलावा पूर्व दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। इस गलती को करने से परिवार के सदस्यों को जीवन में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
    Vastu Tips for Photographs of Ancestors
    (AI Generated Image)

    इन बातों का रखें ध्यान

    • मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
    • इसके अलावा बेडरूम और रसोई में भी पितरों की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। इससे परिवार के लोगों के बीच मानसिक तनाव की समस्या बन सकती है।
    • घर के मुख्य द्वार के पास भी पितरों की तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
    • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जीवित लोगों के साथ पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से जीवित लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
    • घर की दीवार पर पितरों की तस्वीर को लटकाना नहीं चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है और घर में अशांति का माहौल हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- केले के पौधे की गलत दिशा आपको कर सकती है कंगाल, आज ही करें सुधार, पढ़ें वास्तु नियम 

    यह भी पढ़ें- रामा या श्यामा, घर में कौन-सी तुलसी लाती है सुख-शांति? ये नियम बदल देगा आपकी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।