रसोई में उल्टा तवा रखना है राहु को न्योता, एक गलती कर सकती है कंगाल, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में तवे को उल्टा रखने से राहु दोष बढ़ता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन की कमी हो सकती है। तवे को हमेशा धोकर, सुखाकर ...और पढ़ें
-1782374838193_m.webp)
तवा उल्टा रखने से होता है भारी नुकसान (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में रसोई से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि नियम का पालन करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं, जिससे जीवन में व्यक्ति को अन्न की कमी का सामना करना पड़ सकता है। तवे को उल्टा भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे को उल्टा रखने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है।
राहु दोष की समस् बढ़ सकती है, जिसकी वजह से कलह-क्लेश और मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन की कमी हो सकती है। अक्सर लोगों के मन सवाल आता होगा कि आखिर क्यों तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए? शायद बहुत ही कम लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

(Picture Credit- AI Generated)
ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, वास्तु शास्त्र और भारतीय रसोई के नियमों में तवे को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इसका सीधा संबंध राहु ग्रह से होता है। वास्तु के नियमों के अनुसार, रात को खाना बनाने के बाद या कभी भी तवे को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए।
उल्टा तवा रखने के नुकसान
रसोई में तवे को गलत तरीके से रखने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है:
आर्थिक और शारीरिक कष्ट: उल्टा तवा घर में अचानक आने वाले संकटों, दुर्घटनाओं और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है। ऐसा करने से परिवार के मुखिया की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।
राहु दोष में बढ़ोतरी: उल्टा तवा रखने से राहु दोष बढ़ता है, जिससे घर के सदस्यों में बेवजह के कलह-क्लेश, मानसिक तनाव और धन की तंगी शुरू हो जाती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Kitchen Vastu Tips: किचन में बार-बार गिरता है नमक या दूध? तो दोष से बचने के लिए तुरंत करें ये उपाय
तवे से जुड़े जरूरी वास्तु नियम
रसोई में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
सही रखरखाव: तवे का उपयोग करने के बाद उसे हमेशा अच्छी तरह धोकर, सुखाकर और सीधा ही रखना चाहिए।
छिपाकर रखें: रसोई में तवे को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां बाहर से आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति की सीधी नजर उस पर न पड़े।
किस दिशा में रखना चाहिए तवा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में तवे को रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। गलत दिशा में तवा रखने से घर के सदस्यों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी रात को सिंक में छोड़ देते हैं जूठे बर्तन? वास्तु से जानें, कैसे यह आदत रोक सकती है बरकत
यह भी पढ़ें- Kitchen Vastu Tips: रसोई की इस दिशा में रखें मिट्टी का घड़ा, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।