खूब दौड़ेगा आपका बंद पड़ा बिजनेस! घर की इस दिशा में आज ही लगाएं उगते सूरज की फोटो
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में उगते सूरज की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह करियर में उन्नति, सकारात्मक ऊर्जा और सफलता लाता है, साथ ह ...और पढ़ें

तरक्की और सम्मान दिलाती है उगते सूर्य की फोटो (Image Source: AI-Generated)
HighLights
सूर्य देव मान-सम्मान और सफलता के कारक
पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ
नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सुख-शांति लाए
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। इसमें घर की दीवारों पर लगाई जाने वाली तस्वीरों का लोगों के जीवन पर पड़ने वाला खास प्रभाव बताया गया है। लोग अपने घर और ऑफिस में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाना अधिक शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर और ऑफिस में उगते हुए सूर्य (Rising Sun Painting) की फोटो क्यों लगाई जाती है। अगर नहीं पता, तो आइए आपको बताते हैं इसकी खास वजह और नियम के बारे में।
-1778904960106.jpg)
करियर में होगी खूब उन्नति- सूर्य देव को मान-सम्मान, सफलता तेज और यश का कारक माना जाता है। इसलिए घर में उगते हुए सूरज की फोटो लगाने से जॉब और बिजनेस में खूब तरक्की होती है और काम से आ रही बाधा दूर होती है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलती है।
सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार- वास्तु के मुताबिक, घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। परिवार के सदस्यों के मन में नए विचार आते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
खबरें और भी
मान-सम्मान में होती है वृद्धि- अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस फोटो को घर में लगाने से सभी कामों में सफलता मिलती है और कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
किस दिशा में लगाएं फोटो- पूर्व दिशा से सूर्य उदित होते हैं। इसलिए इस दिशा में उगते हुए सूर्य की फोटो को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा आप उत्तर-पूर्व दिशा में भी उगते हुए सूर्य की फोटो लगा सकते हैं।
इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाएं फोटो- अगर आप घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाना चाहते हैं, तो पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर भूलकर भी न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में फोटो को लगाने से परिवार के सदस्यों को वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ध्यान रखें कि फोटो में सूर्य की किरणें सुनहरी होनी चाहिए। अधिक ज्यादा लाल वाले भाव वाली तस्वीरें लगाने से बचें।
यह भी पढ़ें- ऑफिस में तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये वास्तु पहनावे के नियम!
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी पर्स में तो नहीं रखते मृत पूर्वजों की फोटो? अनजाने में हो रही इस गलती का है भारी नुकसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।