Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Christmas पर एक-दूसरे को दें ये Gifts, लेने वाले के साथ-साथ देने वाले की भी खुल जाती है किस्मत

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 12:43 PM (IST)

    दुनिया के कई देशों में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है भारत भी उनमें से एक है। इस दिन एक-दूसरे को गिफ्ट देने का भी चलन है। ऐसे में ...और पढ़ें

    Christmas 2024 वास्तु शास्त्र में शुभ माने जाते हैं ये गिफ्ट।
    Christmas 2024 वास्तु शास्त्र में शुभ माने जाते हैं ये गिफ्ट।

    HighLights

    1. हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस।
    2. ईसाइयों का प्रमुख पर्व है क्रिसमस का त्योहार।
    3. प्रभु यीशु के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है यह पर्व।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्रिसमस का त्योहार मुख्य रूप से ईसाई लोगों द्वारा मनाया जाता है। लेकिन अन्य धर्मों में भी इस त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में अगल आप क्रिसमस पर (lucky Christmas gifts) अपने दोस्तों या परिवारजनों को गिफ्ट देने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए वास्तु के अनुसार ये गिफ्ट दे सकते हैं।

    रिश्ते में आएगी मजबूती

    आप क्रिसमस के अवसर पर अपने दोस्तों या परिवारजनों को क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) उपहार के रूप में दे सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपसा प्रेम बढ़ता है। इसी के साथ आप ताजे फूल भी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें, तो पियोनिया के फूल गिफ्ट में देना शुभ होता है। इससे उपहार लेने और देने वाले दोनों के ही सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    मिलेगा धन लाभ

    अगर आप अपने किसी प्रियजन को क्रिसमस पर गिफ्ट देना चाहते हैं, तो इसके लिए फोटो फ्रेम एक बेहतर विकल्प होगा। वास्तु के अनुसार, आप प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें जैसे नदियां, पहाड़ा आदि की तस्वीर गिफ्ट दे सकते हैं। इसी के साथ सात घोड़ों की तस्वीर देना भी काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि तोहफे में इस प्रकार की तस्वीर देने से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

    ये गिफ्ट भी हैं शुभ

    क्रिसमस पर गिफ्ट देने के लिए मिट्टी से बनी कोई मूर्ति देना या फिर हाथी के जोड़े की मूर्ति देना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे जातक को जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें - Merry Christmas Wishes 2024: इन संदेशों के साथ क्रिसमस बनाएं और भी खास, दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे मैसेज

    भूलकर भी न दें ये गिफ्ट्स

    वास्तु के अनुसार, कभी  भी धातु की धारदार वस्तुएं जैसे-कैंची, चाकू, तलवार आदि उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से इसका असर व्यक्ति के रिश्तों पर पड़ सकता है। इसी के साथ वास्तु में रुमाल, पेन और घड़ी आदि को भी गिफ्ट के रूप में देना शुभ नहीं माना गया। इससे लेने और देने वाले पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    यह भी पढ़ें - Office Vastu Tips: नए साल में अपने ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीजें, कोई नहीं रोक पाएगा तरक्की

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।