Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Feng Shui Tips: आज ही घर में लगाएं ये खास तस्वीरें, फेंगशुई से जानें सही दिशा और लाभ

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 12:00 PM (IST)

    घर की साज-सजावट के लिए हम तरह-तरह की तस्वीरे लगाते हैं। वहीं फेंगशुई (Feng Shui Tips) में कुछ ऐसी तस्वीरें बताई गई हैं, जिन्हें घर में लगाने से पॉजिटि ...और पढ़ें

    फेंगशुई के अनुसार घर में कौन-सी तस्वीरें लगाएं? (AI Generated Image)

    फेंगशुई के अनुसार घर में कौन-सी तस्वीरें लगाएं? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें ऊर्जा जिसे 'ची' कहा जाता है, को व्यवस्थित रखने के तरीके बताए गए हैं। अगर आप भी अपने घर में फेंगशुई (Feng Shui Tips in Hindi) के इन नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। आप फेंगशुई के अनुसार घर में कुछ तस्वीरें या पेंटिंग भी लगा सकते हैं, जो न केवल खूबसूरती बढ़ाएंगी, बल्कि पॉजिटिविटी को बढ़ाने का भी काम करेंगी।

    जरूर लगाएं ये तस्वीर

    फेंगशुई में माना गया है कि घर में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इससे आर्थिक स्थिरता आती है, साथ ही सफलता के योग भी बनने लगते हैं। आप इस तस्वीर को अपने लिविंग रूम में लगा सकते हैं। अगर आप ऑफिस में इस तस्वीर को लगा रहे हैं, तो इसके लिए दक्षिण दिशा को अच्छा माना गया है। इसके साथ ही 7 घोड़ों की तस्वीर को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना भी शुभ माना गया है।

    painting i

    होगा सुख-समृद्धि का आगमन

    फेंगशुई के अनुसार आप घर में प्राकृतिक दृश्य जैसे सूर्योदय, फूल, नाचते हुए मोर, पहाड़ और झरने आदि की तस्वीरे लगा सकते हैं। इस तस्वीरों को आप घर की पूर्व, उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और सुख-शांति आती है।

    मिलते हैं बेहतर परिणाम

    फेंगशुई में घर में लाफिंग बुद्धा की तस्वीर या परिवार की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाना भी काफी शुभ माना गया है। अगर आप इन तस्वीरों को घर की पूर्व (East) दिशा में लगाते हैं, तो इससे आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इस दिशा को स्वास्थ्य, परिवार, ज्ञान से जोड़कर देखा जाता है।

    खबरें और भी

    Laughing Buddha I

    इन बातों का रखें ध्यान

    फेंगशुई के अनुसार आपको इन तस्वीरों को लगाने का लाभ तभी मिल सकता है, जब इससे जुड़े नियमों का भी ध्यान रखें। इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि तस्वीर कहीं से कटी-फटी या जर्जर अवस्था में नहीं होनी चाहिए। साथ ही तस्वीरों की साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

    अगर तस्वीरों पर धूल-मिट्टी इकट्ठा होती है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने का कारण बन सकती है। साथ ही घर में तीन लोगों वाली, उदासी वाली तस्वीर या हिंसक जानवरों की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे धन और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।