विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: पैसों की तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो नमक से करें ये आसान उपाय

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sat, 06 May 2023 02:39 PM (IST)

Vastu Tips अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं तो कमरे के किसी कोने में ...और पढ़ें

Vastu Tips: पैसों की तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो नमक से करें ये आसान उपाय
Vastu Tips: पैसों की तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो नमक से करें ये आसान उपाय

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Tips: आजकल हर कोई सफल इंसान बनना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। इनमें कुछ लोगों को जल्द, तो कुछ लोगों को देर से सफलता मिलती है। हालांकि, सफलता को बरकरार रखने में कुछ लोग ही कामयाब हो पाते हैं। इस बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा कुंडली में ग्रह दशा बदलने (अशुभ ग्रहों के चलते) और वास्तु दोष लगने की वजह से होता है। वास्तु दोष लगने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी पैसों की तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो नमक से ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

- अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आर्थिक तंगी के कई कारण हैं। उनमें एक वास्तु दोष भी है। वास्तु दोष दूर करने के लिए पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाएं।

-अगर आप हर समय थका और हारा हुआ महसूस करते हैं, तो निजात पाने के लिए रोजाना पानी में नमक मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को करने से बुरी बला टल जाती है। साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं।

- अगर आपको मनपसंद नौकरी नहीं मिल रही है या आपको किसी विशेष काम में सिद्धि नहीं मिल रही है, तो रोजाना सुबह उठकर थोड़ा सा नमक हथेली पर लें। इसके बाद सिर से पांच बार उसार कर बहती जलधारा में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से नकारात्मक शक्तियां घर से दूर हो जाती हैं। साथ ही मनपसंद नौकरी मिलती है।

- अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो कमरे के किसी कोने में एक कटोरी में पानी में नमक मिलाकर रख दें। अब इस पानी को रोजाना बदलें। इस उपाय को करने से भी वास्तु दोष दूर हो जाता है।  

- वास्तु जानकारों की मानें तो आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह उठकर एक लोटे जल में एक चुटकी नमक मिला लें। अब इस पानी को घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़क दें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'