Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: पैसे की तंगी दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 10 May 2023 05:15 PM (GMT+05:30)

    Vastu Tips अगर आप अपार धन प्राप्ति करना चाहते हैं तो हर शनिवार के दिन पीपल के जड़ में जल का अर्घ्य दें। इसके पश्चात वृक्ष की तीन बार परिक्रमा करें। इस ...और पढ़ें

    Vastu Tips: पैसे की तंगी दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
    Vastu Tips: पैसे की तंगी दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Vastu Tips: जीवन में तरक्की और उन्नति को बरकरार रखने के लिए वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। अनदेखी कर व्यक्ति आर्थिक तंगी को न्योता देता है। वास्तु दोष लगने पर व्यक्ति के जीवन में विषम परिस्थिति पैदा हो जाती है। वह चाहकर भी मुश्किलों से बाहर नहीं निकल पाता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं-

    - अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो शुक्रवार के दिन नीम की लकड़ी को घर लें आएं। अब साफ पानी में नीम की लकड़ी को अच्छे से धोकर कांच के बर्तन में रख दें। इसके बाद कांच के बर्तन को नमक मिला पानी से भर दें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।

    - धन की देवी मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है। इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब की माला अर्पित करें। साथ ही विधि पूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा उपासना करें। घर की महिलाएं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल और सफेद मिठाई अर्पित करें।

    - अगर आप अपार धन प्राप्ति करना चाहते हैं, तो हर शनिवार के दिन पीपल के जड़ में जल का अर्घ्य दें। इसके पश्चात, वृक्ष की तीन बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

    खबरें और भी

    - अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें। साथ ही रोजाना सुगंध लगाकर कार्य स्थल पर जाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कार्यस्थल पर कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं।

    - अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्ल पक्ष में चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से अटका हुआ धन वापस प्राप्त होता है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।