Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: बिना तोड़-फोड़ के बाथरूम का वास्तु दोष दूर करने के अचूक उपाय

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 12:29 PM (IST)

    घर में बाथरूम के वास्तु नियमों की अनदेखी से धन हानि और कलह जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वास्तु दोष से बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को ...और पढ़ें

    Vastu tips for bathroom (Picture Credit: Freepik)

    Vastu tips for bathroom (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु दोष से झेलनी पड़ती है धन हानि और गृह क्लेश की स्थिति

    2. बाथरूम के वास्तु दोष को दूर करने लिए बताए गए हैं वास्तु टिप्स

    3. वास्तु से जानें किस दिशा में होना चाहिए आपका बाथरूम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों की अनदेखी करते हैं, तो इससे आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है, जिससे धन की बर्बादी और लड़ाई-झगड़े जैसी कई समस्याओं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बाथरूम (Vastu tips for bathroom) से जुड़ी किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, वरना इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    इस तरह लगता है वास्तु दोष

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बाथरूम को हमेशा घर की पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इसे दक्षिण, दक्षिण-पूर्व या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बनाने से बचें। अगर आपका बाथरूम किचन के ठीक सामने है, तो यह वास्तु दोष की वजह बन सकता है।

    इसके साथ ही अगर आपके बाथरूम में टपकता हुआ नल है, तो इसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। साथ ही बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। इन नियमों की अनदेखी करने पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

    bathroom ग

    (Picture Credit: Freepik)

    रखें इन बातों का ध्यान

    वास्तु दोष को दूर करने के लिए, बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही आप बाथरूम में एक नीली बाल्टी भी रख सकते हैं, जो वास्तु की दृष्टि से फायदेमंद माना गया है। बाथरूम में हल्के रंग की टाइल्स लगाएं।

    इसके साथ ही पर्याप्त वेंटिलेशन और प्राकृतिक रोशनी का भी ध्यान रखना चाहिए। इस सभी बातों का ध्यान रखने से आपको वास्तु दोष से राहत देखने को मिल सकती है।

    bathroom AI

    (AI Generated Image)

    जरूर करें ये काम

    वास्तु दोष से राहत पाने के लिए आप बाथरूम के कोनों में एक कांट की कटोरी में समुद्री नमक या फिटकरी भी रख सकते हैं, जिसे समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता ऊर्जा भी बढ़ती है। वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए कपूर जलाना भी एक फायदेमंद उपाय है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: मंदिर में रखीं 5 चीजें हो सकती हैं कंगाली की वजह, आज ही करें घर से बाहर

    यह भी पढ़ें - काला और नीला रंग सच में लाता है दुर्भाग्य? वास्तु के इन नियमों को जानकर दंग रह जाएंगे आप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।