Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yogini Ekadashi 2025 Daan: योगिनी एकादशी पर करें ये शुभ दान, मिलेगा मनचाहा फल!

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 02:28 PM (GMT+05:30)

    योगिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विष्णु जी ...और पढ़ें

    Yogini Ekadashi 2025 Daan: योगिनी एकादशी पर करें ये दान।
    Yogini Ekadashi 2025 Daan: योगिनी एकादशी पर करें ये दान।

    HighLights

    1. एकादशी तिथि सबसे शुभ दिनों में से एक है।
    2. एकादशी हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है।
    3. एकादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। योगिनी एकादशी का व्रत बहुत फलदायी माना जाता है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। यह व्रत आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन (Yogini Ekadashi 2025) दान करने का भी बड़ा महत्व बताया है, आइए जानते हैं कि इस तिथि पर क्या दान करना शुभ माना जाता है?

    योगिनी एकादशी पर करें ये दान (Yogini Ekadashi 2025 Daan List)

    • अन्न दान - इस दिन अन्न का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में इस तिथि पर गरीबों को चावल, गेहूं, दाल आदि का दान करें। ऐसा करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा की कृपा मिलती है।
    • वस्त्र दान - इस दिन पीले रंग के वस्त्रों का दान करना बहुत फलदायी होता है। यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    • जल दान - गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना महादान माना जाता है। इसके साथ ही पानी के लिए बर्तनों का दान भी कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलती है और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
    • धन दान - इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान भी करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे दान पूरा होता है। इसके साथ ही दान का फल कई गुना बढ़ जाता है।
    • गाय को चारा खिलाएं - अगर हो पाए तो इस तिथि पर गाय को हरा चारा खिलाएं या गौशाला में दान करें। हिंदू धर्म में गौ सेवा को सबसे ऊपर रखा गया है। इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं। इसके साथ ही सभी कष्टों का अंत होता है।
    • दीप दान - इस दिन मंदिर में दीपक जलाने के लिए तेल या घी का दान करें। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। इसके साथ ही इस मौके पर मंदिर में दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: 5th Bada Mangal 2025: पांचवे बड़े मंगल पर करें तुलसी जी के इन मंत्रों का जप, दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।