Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में नीलकंठ पक्षी के दर्शन क्यों हैं शुभ? जानिए समुद्र मंथन से जुड़ा गहरा रहस्य

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:00 PM (IST)

    सावन मास में नीलकंठ पक्षी का दिखना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव के नीलकंठ स्वरूप से जुड़ा है। इसके दर्शन से महादेव की कृपा मिलती है और ...और पढ़ें

    नीलकंठ के देखने के संकेत (Picture Credit- AI Generated)

    नीलकंठ के देखने के संकेत (Picture Credit- AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने में भक्त विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं और विशेष चीजों का दान करते हैं। इस पवित्र महीने में नीलकंठ का दिखना अधिक सौभाग्यशाली माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नीलकंठ को मंगलकारी स्वरूप का प्रतीक माना जाता है।

    अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि सावन के महीने में नीलकंठ का दिखना शुभ क्यों माना जाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इसके पीछे की खास वजह के बारे में।

    नीलकंठ का दिखाना क्यों है शुभ?

    पौराणिक कथा के अनुसार, सावन में सृष्टि की रक्षा और अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं एवं असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था, तो उसमें से हलाहल नाम का विष निकला था। इस विष का प्रभाव अधिक तेज था। इसलिए सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने इसे पी लिया, जिसकी वजह से भगवान शिव का कंठ नीला पड़ गया, जिसके कारण भगवान शिव को नीलकंठ कहा जाने लगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसलिए नीलकंठ को भगवान शिव का अंश माना जाता है। इसी वजह से सावन के महीने में नीलकंठ का दिखाना अधिक शुभ माना जाता है। समुद्र मंथन का विस्तार से वर्णन विष्णु पुराण के प्रथम अंश में अध्याय 9 में मिलता है। इसके अलावा महाभारत और श्रीमद्भागवत पुराण में भी उल्लेख मिलता है।

    _Signs associated with sighting the Neelkanth

    (Picture Credit- AI Generated) 

    नीलकंठ के दिखने से मिलते हैं ये संकेत

    महादेव का आशीर्वाद- ऐसा माना जाता है कि सावन में नीलकंठ के दिखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

    सुख-समृद्धि में वृद्धि- इसके अलावा नीलकंठ को देखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सदैव शांति बनी रहती है।

    कष्टों का नाश- धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पवित्र महीने में नीलकंठ के दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

    शीघ्र विवाह के योग- शकुन शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी कुंवारी कन्या को सावन के महीने में नीलकंठ पक्षी अपने शरीर के दाईं ओर उड़ता हुआ दिखाई दे, तो इसे शुभ माना जाता है। इससे जल्द विवाह के संकेत प्राप्त होते हैं।

    नकारात्मकता से छुटकारा- इसके अलावा नीलकंठ के दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और शुभ समाचार मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- सावन में कितनी बार 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जाप करने से खुलेगा भाग्‍य?

    यह भी पढ़ें- सावन 2026: ये 5 पवित्र व्रत रखने से दूर होंगे दुख-दर्द, मिलेगी सुख-समृद्धि

    यह भी पढ़ें- आप भी सावन में हरी चूड़ियां पहन रही हैं? तो पहले जान लीजिए ये छोटा सा लेकिन जरूरी नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी