रविवार के दिन सुबह ही कर लेने चाहिए ये 3 काम, शाम के वक्त करने से होती है हानि
रविवार शाम को कुछ कार्यों से बचना चाहिए। खट्टी चीजें खाने, पश्चिम दिशा में यात्रा करने और नाखून-बाल काटने से सूर्य कमजोर होता है और हानि हो सकती है। ...और पढ़ें

रविवार के दिन सूर्य देव की ऊर्जा पाने के लिए करें ये काम । (Picture Credit- AI Generatedलिए दिन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार का दिन सूर्य ग्रह को समर्पित होता है। सूर्य एक बहुत ऊर्जावान ग्रह है, इसलिए रविवार के दिन शाम के वक्त कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। इसका जिक्र ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्म खंड में, अध्याय 27 और श्लोक 29 से 38 तक में मिलता है।
इसमें बताया गया है रविवार के दिन शाम के वक्त क्या नहीं खाना चाहिए और किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि रविवार के दिन हमें कौन-कौन से कार्य शाम के वक्त करने से बचना चाहिए।
खट्टी चीजों का सेवन न करें
खट्टे स्वाद का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। रविवार के दिन यदि आप सुबह के वक्त किसी खट्टी चीज का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी ऊर्जा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मगर शाम के वक्त जब आप खट्टी चीजें खाते हैं, तो यह आपके शुक्र को कमजोर करता है। ग्रह शास्त्र में इन दोनों ही ग्रहों को एक-दूसरे का विरोधी बताया गया है। इसलिए रविवार के दिन आपको शाम के वक्त नींबू, इमली और दही खाने से बचना चाहिए।
पश्चिम दिशा में यात्रा न करें
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि का छत्तीस का आंकड़ा बताया गया है। शाम के वक्त शनि प्रबल हो जाते हैं। यदि आप रविवार के दिन शाम के वक्त इस दिशा में यात्रा करते हैं, तो आपको धन हानि, भटकाव और किसी दुर्घटना तक से गुजरना पड़ सकता है। वास्तु के हिसाब से भी रविवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल होता है। यदि आप इस दिशा में यात्रा करते हैं, तो कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
नाखून या बाल न कटवाएं
रविवार के दिन शाम के वक्त बालों और नाखून को नहीं कटवाना चाहिए। ये दोनों ही सूर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि इन्हीं को आप काटेंगे तो सूर्य की ऊर्जा को नुकसान पहुंचेगा। जो जातक ऐसा करता है, कुंडली में उसका सूर्य कमजोर होता है। इससे आप में आत्मविश्वास में कमी आती है और मान- सम्मान को भी हानि पहुंचती है।
अतः सूर्य को मजबूत बनाकर रखना है, तो रविवार को शाम के वक्त ऊपर बताए गए तीन काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।
यह भी पढ़ें- शनिवार को बाल और नाखून काटने की क्यों होती है मनाही? जानिए क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
यह भी पढ़ें- नाखून काटने और दाढ़ी बनाने के लिए का कौन सा दिन है शुभ? अभी जान लें शास्त्रों का ये नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।