नेगेटिव एनर्जी से लेकर बुरी नजर तक, नवरात्र पर घर के बाहर क्यों लटकाए जाते हैं नींबू-मिर्च?
नवरात्र के दौरान घर के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च लटकाने की परंपरा नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव के ...और पढ़ें

घर पर नींबू और मिर्च क्यों लटकाएं? (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शारदीय नवरात्र का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में देवी की उपासना करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा से निपटने में मदद मिलती है क्योंकि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं।
नवरात्र के दौरान लोग अपने घरों में पूजा-पाठ, संध्या आरती, भजन-कीर्तन और ध्यान-साधना तो करते है। भारत में बहुत से घरों में नवरात्र के दौरान घर के बाहर नींबू मिर्च लटकाया जाता है कि इस विश्वास से कि बुरी ऊर्जा घर में प्रवेश न कर सकें। आइए जानते हैं इस लोकमान्यता को और भी ज्यादा गहराई से।
नींबू मिर्च से जुड़ी प्रथा
भारत में आमतौर पर सामान्य दिनों में भी आपने गौर किया होगा कि कई घरों और दुकानों के बाहर प्रवेश द्वार पर नींबू और सात हरी मिर्च लटकी रहती है। दरअसल हिंदू धर्म में नींबू-मिर्च का ताबीज नकारात्मक ऊर्जाओं और खासकर बुरी नजर से बचाने वाला सुरक्षा कवच माना जाता है। इसे अक्सर दैवीय सुरक्षा प्राप्त करने और सौभाग्य बनाए रखने से भी जोड़कर देखा जाता है।
नवरात्र ही नहीं अन्य दिनों में भी नींबू-मिर्च टांगने की प्रथा हिंदू परंपरा में गहराई से समाई हुई है। यह इस विश्वास को दर्शाता है कि अदृश्य शक्तियां हमारे जीवन, घरों और सौभाग्य को प्रभावित करती हैं।
लोककथाओं में नींबू मिर्च का संबंध अलक्ष्मी से
इसके अलावा हिंदू लोककथाओं में इस प्रथा का वर्णन देखने को भी मिलता है कि, मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी जो दुर्भाग्य और दरिद्रता की देवी है। माना जाता है कि अलक्ष्मी धनवान घरों की ओर आकर्षित होती हैं। उन्हें खट्टा और तीखा भोजन बेहद पसंद है।
अलक्ष्मी को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च का ताबीज लटकाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि वो द्वार पर चढ़ाए गए प्रसाद को ग्रहण कर लेती हैं और मुंह फेर लेती हैं, जिससे वह तृप्त होकर घर में प्रवेश नहीं करती हैं।
बुरी नजर से बचाव
कई हिंदू परिवारों में बुरी नजर की अवधारणा को गंभीरता से लिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तीव्र ईर्ष्या या प्रशंसा, चाहे जानबूझकर हो या अनजाने में, एक सूक्ष्म शक्ति उत्पन्न कर सकती है जो व्यक्ति के सामंजस्य, सेहत और सफलता को बाधित करने काम कर सकती है।
माना जाता है कि नींबू में मौजूद खट्टे गुण और मिर्च में तीखे तत्वों का मिश्रण बुरी नजर के असर को कमजोर और बेअसर कर देता है। पारंपरिक मान्यता है कि नकारात्मक ऊर्जा उस स्थान में प्रवेश नहीं कर सकती, जहां सुरक्षा की ऊर्जा पहले से ही सक्रिय हो।
प्रवेश द्वार पर नींबू मिर्च लटकाने से एक आध्यात्मिक सुरक्षा का घेराव बनता है। जिस तरह हम अपने शरीर को बीमरियों से बचाते हैं उसी तरह यह घर या कार्यस्थल को अदृश्य खतरों से बचाने का एक तरीका है।
नवरात्र के दौरान इस तरह के उपाय अक्सर लोग अपने घरों में अपनाते हैं ताकि बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को घर में प्रवेश करने से रोक जा सकें।
यह भी पढ़ें- बुरी नजर उतारने के 5 सबसे प्रसिद्ध तरीके, जो आज भी भारत के हर घर में इस्तेमाल होते हैं
यह भी पढ़ें- भारत में नींबू-मिर्च, विदेशों में ब्लू आई और हम्सा हैंड! दुनिया भर में ऐसे बचते हैं लोग ‘बुरी नजर’ से
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
