विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्वकर्मा पूजा 2026 कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, घर पर पूजन विधि और प्रभावशाली मंत्र

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:49 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 09:57 AM (IST)

इस साल विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja 2026) 17 सितंबर 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी, जो भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। ...और पढ़ें

घर पर विश्वकर्मा पूजा कैसे करें? (Picture Credits- AI Images)

घर पर विश्वकर्मा पूजा कैसे करें? (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja 2026) अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, जो भगवान विश्वकर्मा को समर्पित त्योहार है। हिंदू पौराणिक ग्रंथों और शास्त्रों में उन्हें वास्तुकला, शिल्पकार, निर्माण और तकनीकी कौशल से जुड़ा हुआ देवता माना जाता है।

भारत वर्ष में विश्वकर्मा भगवान की पूजा मुख्य रूप से कारीगरों, इंजीनियरों, मैकेनिकों, फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों, बिल्डरों, तकनीशियनों और व्यापारियों द्वारा अत्यंत श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। हर साल की ही तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। भारत के ज्यादातर लोगों के मन में विश्वकर्मा पूजा को लेकर एक सवाल उठता है कि, क्या इस दिन घर पर पूजा की जा सकती है?

विश्वकर्मा पूजा घर में कर सकते हैं? 

हिंदू धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए कोई कठोर नियम नहीं बताए गए हैं, इसलिए आप घर पर भी श्रद्धा भाव और विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सकते हैं। हालांकि यह त्योहार मुख्य रूप कारखानों, ऑफिसों और फैक्ट्री पर मनाई जाती है।

कन्या संक्रांति के दिन ही विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष कन्या संक्रांति का शुभ समय करीब 7 बजकर 58 मिनट पर मनाया जाएगा। अलग-अलग शहरों में पूजा करने के लिए शुभ समय शहर और स्थानीय पंचांग के आधार पर अलग हो सकता है। इसलिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से पहले अपने क्षेत्र के पंचांग में बताए गए शुभ मुहूर्त का ही पालन करें।

विश्वकर्मा पूजा विधि जानिए

  • विश्वकर्मा पूजा वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर साफ वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद कार्यस्थल, कारखाने, ऑफिस, मशीनें और औजारों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • चारों और गंगाजल से छिड़काव कर वातावरण को शुद्ध करें।
  • भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए चित्र स्थापित करें और विधिवत रूप से उनकी पूजा-अर्चना करें।

भगवान विश्वकर्मा से जुड़ा मंत्र

भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न करने के लिए इस दिन अपनी भक्ति में उनसे जुड़ा एक खास मंत्र 'ऊं विश्वकर्मणे नमः'जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा पूजा 2026: मशीनों पर क्यों बनाया जाता है स्वस्तिक और क्या है औजारों की पूजा का खास महत्व?

यह भी पढ़ें- 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, इस दिन क्यों होती है मशीनों और औजारों की पूजा? यहां पढ़ें इसके पीछे का रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।