सावधान! झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां पड़ती हैं भारी, घर में पैर पसार सकती है कंगाली
सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में झाड़ू को केवल साफ-सफाई का साधन नहीं, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ...और पढ़ें
-1779780127711_m.webp)
झाड़ू से जुड़ी जरूरी बातें (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में झाड़ू को किसी सामान्य वस्तु के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि इसे माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी घर की आर्थिक स्थिति, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए झाड़ू से जुड़े कुछ प्रमुख नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
झाड़ू लगाने और उसे रखने के नियम
घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए झाड़ू का उपयोग और रख-रखाव सही तरीके से करना चाहिए। ध्यान रखें कि हमेशा सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही झाड़ू लगाएं। सूर्यास्त के बाद (शाम या रात में) झाड़ू लगाना बेहद अशुभ माना जाता है, इससे आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है।
घर की साफ-सफाई हमेशा उत्तर-पश्चिम या उत्तर दिशा से शुरू करके दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर करनी चाहिए। घर की दहलीज और मुख्य द्वार की सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि बाहर से आने वाली सकारात्मक ऊर्जा में कोई बाधा न आए। झाड़ू को हमेशा ऐसे स्थान पर छिपाकर रखें, जहां यह आसानी से दिखाई न दे।

(Picture Credit- AI Generated)
झाड़ू रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को रखने के लिए घर का दक्षिण या पश्चिम कोना सबसे उत्तम माना गया है। झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटा कर (horizontal) रखना चाहिए। इसे कभी भी खड़ा करके न रखें, क्योंकि खड़ी झाड़ू को अपशकुन माना जाता है। यदि आप घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो झाड़ू को कभी भी रसोई, बेडरूम, या तिजोरी के आस-पास नहीं रखना चाहिए। इससे अन्न और धन की कमी होती है।
खबरें और भी
इन गलतियों से लग सकता है वास्तु दोष
- झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए और न ही इसे लांघना चाहिए। ऐसा करना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।
- कभी भी टूटी हुई, सींक बिखरी हुई या अत्यधिक घिसी हुई झाड़ू का इस्तेमाल न करें। इससे घर में दरिद्रता आती है।
- झाड़ू को साफ करने के लिए कभी भी उस पर पानी न डालें और न ही गीली झाड़ू का इस्तेमाल करें।
- झाड़ू का उपयोग कभी भी बच्चों या किसी जानवर (जैसे गाय या कुत्ता) को डराने या मारने के लिए न करें।
- अपने घर की लक्ष्मी (झाड़ू) कभी भी किसी पड़ोसी या रिश्तेदार को उधार न दें, इससे घर की बरकत चली जाती है।
नई झाड़ू खरीदने के नियम
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को घर में लाने और बाहर निकालने के लिए भी विशेष दिन तय किए गए हैं, जिसके अनुसार नई झाड़ू खरीदने के लिए गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। वहीं पुरानी या टूट चुकी झाड़ू को घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। इसे घर से बाहर निकालने के लिए शनिवार, अमावस्या या किसी ग्रहण के बाद का समय सबसे सही होता है। भूलकर भी गुरुवार या शुक्रवार को पुरानी झाड़ू घर से बाहर न निकालें।
यह भी पढ़ें- किचन में मंदिर होना शुभ या अशुभ? जान लें वास्तु के ये कड़े नियम, वरना नहीं मिलेगा शुभ फल
यह भी पढ़ें- घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बनी 3 चीजों से होता है वास्तु दोष, छिन जाएगा सुख और चैन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।