गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ सकती है आपकी किस्मत
हिंदू धर्म में गुरुवार, भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने व व्रत करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ...और पढ़ें

गुरुवार के दिन क्या करना चाहिए? (AI Generated Image)
HighLights
गुरुवार के दिन के लिए बताए गए हैं कई नियम
इस दिन विष्णु जी की पूजा से आती है सुख-समृद्धि
भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करने से मिलती है शांति
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार के दिन यदि कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाए, तो इससे आपको प्रभु श्रीहरि का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरुवार के दिन (Thursday remedies in hindi) आपको किन कार्यों को करने से लाभ मिल सकता है और किन कार्यों से दूरी बनानी चाहिए।
भूल से भी न करें ये काम (Don'ts)
गुरुवार के दिन दाढ़ी बनाने, नाखून काटने या फिर बाल काटने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे धन और आयु की हानि हो सकती है। साथ ही महिलाओं को इस दिन बाल भी नहीं धोने चाहिए। साथ ही यह भी माना गया है कि गुरुवार के दिन साबुन का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि इस दिन केले का सेवन नहीं भी शुभ नहीं माना जाता। इससे घर की सुख-शांति पर बुरा असर पड़ सकता है।

(AI Generated Image)
इस कार्यों से मिलती है सुख-समृद्धि
गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने का विशेष महत्व है, क्योंकि यह रंग प्रभु श्रीहरि को प्रिय माना गया है। इस दिन आपको पूजा में भी पीले फूल, पीले चंदन और पीली मिठाई जैसे बेसन का लड्डू आदि अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से साधक को सुख-समृद्धि (Prosperity & Wealth) की प्राप्ति होती है।
जरूर करें ये काम
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ केले के पेड़ की पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इसदिन पर पूजा के दौरान पेड़ के पास दीपक भी जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप इस दिन पर चने की दाल, हल्दी, पीले रंग के कपड़े या केसर आदि का दान कर सकते हैं। इससे जातक की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।
खबरें और भी

(Picture Credit: Freepik)
करें इन मंत्रों का जप
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"
- ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
- "ॐ बृं बृहस्पतये नमः
- ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि, तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
यह भी पढ़ें - Thursday Special: हर कार्य में मिलेगी सफलता, बस गुरुवार को कर लें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप
यह भी पढ़ें - Guruwar Ke Upay: सफल जीवन और खुशहाली के लिए, गुरुवार के दिन जरूर करें ये उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।