यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेंगशुई के इन उपायों से घर में पैसा, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि व शांति रहती है
ध्यान रखें- सिर्फ तीन सिक्के ही लटकाने चाहिए और वह भी दरवाजे के अंदर की ओर। बाहर की ओर सिक्के ...और पढ़ें

फेंगशुई एक चाइनीज शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार वास्तुशास्त्र का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है। आइए जानें, फेंगशुई के उन उपायों को िजिससे घर में पैसा, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने में मदद िमिलता है ।
आर्थिक समृद्धि के देवता हैं लाफिंग बुद्धा
आर्थिक सफलता के लिए लॉफिंग बुद्धा घर में रखना चाहिए। इसे अपने घर में मुख्य द्वार से तिरछी तरफ एक लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। बुद्धा समृद्धि के देवता हैं। इनकी मुस्कान से ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ध्यान रखें- लाफिंग बुद्धा मुख्य द्वार के एकदम सामने न रखें। लॉफिंग बुद्धा अधिक ऊंचे स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए।
भाग्यशाली होता है तीन टांगों वाला मेंढक
फेंगशुई में तीन टांगों वाले मेंढक को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांगों वाले मेंढक से घर का वातावरण सुखद बना रहता है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।
ध्यान रखें- इस मेंढक को किचन या बाथरूम के अंदर या आसपास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ता है।
समृद्धि बढ़ाते हैं तीन सिक्के
घर के मुख्य दरवाजे में लाल रिबन से बंधे हुए फेंगशुई के 3 सिक्के लटकाने चाहिए। इससे घर में धन और समृद्धि आती है। ध्यान रखें- सिर्फ तीन सिक्के ही लटकाने चाहिए और वह भी दरवाजे के अंदर की ओर। बाहर की ओर सिक्के लगाने से लक्ष्मी द्वार पर ही ठहर जाती है। सिक्के हमेशा मुख्य दरवाजे पर ही लगाना चाहिए।
खुशहाली बढ़ाता है कछुआ
फेंगशुई में कछुए को भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ ही पैसा और खुशहाली भी मिलती है। ध्यान रखें- कछुए को ऑफिस या घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कछुए को रखते समय उसका चेहरा अंदर की ओर होना चाहिए। कछुए को कभी भी जोड़े में नहीं रखना चाहिए।
गोल्डन फिश
फेंगशुई के अनुसार, घर में गोल्डन फिश रखने से सौभाग्य, धन, मान-सम्मान बढ़ता है। इन मछलियों को अपने ड्रॉइंगरूम में रखें। ध्यान रखें- गोल्डन फिश को बेडरूम में, रसोईघर में या बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।
विंड चाइम्स
फेंगशुई की विंड चाइम्स इन दिनों सर्वाधिक चलन में है। दरअसल, विंड चाइम या पवन घंटी से जो मधुर स्वर निकलते हैं, वह पूरे घर में फेंगशुई के अनुसार ची नामक सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इस ऊर्जा से घर में सुख बढ़ता है। ध्यान रखें- विंड चाइम्स को ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां हवा के प्रवाह से ये बजती रहे।
